Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 7:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»वृंदावन धाम से दीपक जलाकर लाएंगे पबिया, महालक्ष्मी यज्ञ में उसी से पड़ेगी हवन कुंड में आहुति : संजय शास्त्री
    जामताड़ा

    वृंदावन धाम से दीपक जलाकर लाएंगे पबिया, महालक्ष्मी यज्ञ में उसी से पड़ेगी हवन कुंड में आहुति : संजय शास्त्री

    Team JoharBy Team JoharMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित संजय शास्त्री महाराज का आगमन जामताड़ा में हो चुका है. शनिवार को पबिया के सिकदारडीह गौ माता मंदिर परिसर पहुंचे. वहां पहुंचकर प्रवचन कथा आयोजन होने वाले स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिए. इसके साथ ही आसपास के दर्जनों गांव के बने कमेटियों के सदस्यों से बैठक कर चर्चा किया गया. इस विशाल और भव्य आयोजन को लेकर महाराज जी के दिशा निर्देश और कमेटियों के लोगों से विचार विमर्श किया गया. उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिले के इस पावन कथा स्थल के लिए सौभाग्य का पल होगा जहां श्री श्री 1008 सात दिवसीय दुख निवारण सिद्धिदात्रि 21 कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन होगा. इसमें समस्त गांव के सहभागिता की जरूरत है. जो भी इसमें शामिल हो रहे हैं तन मन धन सातों दिन अपना समर्पण यहीं पर दें. जिससे आपके परिवार का, गांव का, जिले का और सत्य सनातन वैदिक धर्म का कल्याण हो.

    इस बैठक में पबिया, सिकदारडीह, रामपुर, हरलाटांड़ ,लोकनिया, मदनाडीह , मुचियाडीह, बांकुडीह, तरणी, कोरमोई, नारायणपुर, कालीपाहड़ी,  सिकरपोसनी,पोसोई, केंदबोना, सुपाईडीह, धोबना, मंझलाडीह, सोनबाद सहित आसपास के अन्य दर्जनों गांव के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है. महाराज संजय शास्त्री ने कहा कि झारखंड में पहली बार इस तरह भव्य यज्ञ और कथा का आयोजन सिकदारडीह बढ़गढ़ा के मैदान में इतने विशाल और भव्य कार्यक्रम होने जा रहे हैं. प्रभु श्री कृष्णा, सिद्धिदात्री महालक्ष्मी, गौ माता की कृपा से यहां पर इस धार्मिक अनुष्ठान का सौभाग्य फल प्राप्त हुआ है. इसलिए वृंदावन धाम से दीपक जलाकर यहां तक लाया जाएगा. और इसी दीपक से इस स्थल पर 21 कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ होगा. इसके उपरांत सात दिवसीय कथा का संचालन होगा . कलशयात्रा में एक हजार से ज्यादा माताएं और बहनें शामिल होंगे. रविवार को महाराज एवं सभी ग्रामीण कमेटियों के द्वारा गौ माता मंदिर परिसर कथा स्थल पर ध्वजारोहण किया जाएगा. इसके लिए तैयारी का जायजा लिया. रविवार को सिकदारडीह से धर्म ध्वजा की  यात्रा निकाली जाएगी. पबिया होते हुए भ्रमण कर गौ माता मंदिर परिसर पर समापन होगा. जिसमें अधिक से अधिक लोगों का शामिल होने के लिए आह्वान किया गया.

    प्रत्येक गांव के लोगों को जिम्मेदारी दी गई की इस कथा को सफल बनाने के लिए अपना सामर्थ्य से भरपूर सहयोग करें. इसमें सभी गांवों से मिट्टी इकट्ठा कर शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा. साथ ही सभी गांव से एक-एक नारियल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ से धर्म ध्वजा के रक्षा के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजन होने वाला है.

    इसे भी पढ़ें: मतदान केन्द्रों में तम्बाकू का उपयोग रहेगा वर्जित, 13 और 25 मई को रांची जिला में होना है वोटिंग

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतदान केन्द्रों में तम्बाकू का उपयोग रहेगा वर्जित, 13 और 25 मई को रांची जिला में होना है वोटिंग
    Next Article बीजेपी के 10 साल का झूठ समझ गई जनता, इसलिए नेताओं को घुसने नहीं दे रही गांव में : राकेश सिन्हा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    August 8, 2025
    झारखंड

    अपोलो पहुंचे राज्यपाल, जाना शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल…

    August 8, 2025
    Latest Posts

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    August 8, 2025

    अपोलो पहुंचे राज्यपाल, जाना शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल…

    August 8, 2025

    सरकार विद्यार्थियों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक दे रही सभी सुविधाएं : मंत्री

    August 8, 2025

    खेतों में उतरे सीएम हेमंत सोरेन, किसानों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.