गुमला : लोहरदगा संसदीय सीट के लिए 13 मई को होने वाले चुनाव को लेकर नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील 11 बूथों के लिये मतदानकर्मियों को आज गुमला स्थित एरोड्राम से सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से भेजा गया. लोहरदगा जिला के पेशरार के अति नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से 2 दिन पहले मतदान कर्मियों को कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया. मतदानकर्मी आज और कल कलस्टरों पर रुकेंगे. वहीं, 13 मई को मतदान केंद्रों पर पहुंच कर सुबह 7:00 बजे से मतदान करायगे. कुल 25 मतदान पदाधिकारी एवं कर्मी हेलीकॉप्टर के माध्यम से अपने अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए. वहीं अन्य नक्सल प्रभावित मतदान केदो के लिए रविवार 12 में को भी मतदान प्राधिकारियों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया जाएगा. जबकि सामान्य बूथ पर बस या अन्य वाहन के माध्यम से मतदानकर्मी भेजे जाएंगे.
गुमला के नक्सल प्रभावित मतदान केंद्र चुनाव के लिए तैयार, हेलीकॉप्टर से पोलिंग पार्टी रवाना

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

