Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 4:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»कोयलांचल में धड़ल्ले से हो रही एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद ने की कार्रवाई की मांग
    क्राइम

    कोयलांचल में धड़ल्ले से हो रही एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद ने की कार्रवाई की मांग

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के सदस्यों की टीम द्वारा जिले में बिक रहे एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक को लेकर मीडिया को बताया कि जिले में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है. राष्ट्रिय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद् के अध्यक्ष लखन विश्वकर्मा ने मीडिया को बताया कि मैं कंबाइंड बिल्डिंग के समीप गोविंद चाय दुकान पर लस्सी और कोल्ड ड्रिंक्स पीने के लिए गया तो लस्सी पीने के बाद कोल्ड ड्रिंक्स में लाहौरी जीरा लिया और उसे हम सभी ने मिलकर पी लिया. फिर अचानक हमारी नजर उसके बॉटल पर लिखे एक्सपायरी डेट पर पड़ी तो हम सभी चौंक गए. उस 300ml की कोल्ड ड्रिंक्स का एक्सपायरी डेट 16/12/2023 लिखा हुआ था.

    जिसके बाद हमने दुकान मालिक से इसकी शिकायत की. दुकान मालिक ने कहा भैया इसमें हमारी कोई गलती नहीं है. हमको माल हीरापुर से कोई बिट्टू नाम का आदमी देकर जाता है. बिल मांगने पर उसने कच्चा बिल दिखाया. जिसके बाद फोन पर बिट्टू से पूछा गया तो उसने बताया कि उसको माल कोई बाबूलाल नाम का डीलर देता है, जो रतनजी रोड, पुराना बाजार में गोदाम रखा है. फिर हमारी टीम ने बाबूलाल से जाकर मुलाकात की लेकिन उसने कंबाइंड बिल्डिंग और बिट्टू को माल नहीं देने का दावा किया. बोला हम उसको माल नहीं देते हैं.

    फिर हमने दोबारा बिट्टू को संपर्क किया तो बिट्टू ने एक बिल वॉट्सएप पर हमे भेजा जो बाबूलाल रतनजी रोड पुराना बाजार का है और बिल का तारीख अंकित है. फिर इसकी पुष्टि करने के लिए हमने लाहौरी जीरा कंपनी के ASM ( Area Sales Manager) राजनीस कुमार से फोन किया तो उसने किसी भी डीलर की जानकारी हमें नहीं दी कि बिट्टू और गोविंद चाय दुकान में माल कौन जाकर देता है. साथ ही इस मामले से ASM रजनीश कुमार भागते हुए नजर आया. और अपने किसी भी डीलर की जानकारी हमारे साथ साझा नहीं की और कहा कि मुझे कुछ नहीं मालूम है.

    यह मामला जनता के स्वास्थ्य के साथ जुड़ा हुआ है, इस भीषण गर्मी में युवा, बुजुर्ग, और बच्चे भी कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं और अगर इस तरह से एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पीने लगे तो कभी भी कोई बीमार पड़ सकते हैं. साथ ही यह जानलेवा साबित हो सकता है. यह पूरा फूड सेफ्टी एक्ट के उल्लंघन का मामला है जिसपर अविलंब गंभीरता से मामले की जांच कर इससे संबंधित विक्रेता-डीलर एवं कंपनी पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है.

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझाड़ियों में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड की मदद से पाया गया काबू  
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 26 April 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026
    झारखंड

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026
    Latest Posts

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.