Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान रैली आज, इंडिया गठबंधन के नेताओं का होगा जुटान, सुरक्षा चाक चौबंद
    झारखंड

    प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान रैली आज, इंडिया गठबंधन के नेताओं का होगा जुटान, सुरक्षा चाक चौबंद

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2024Updated:April 21, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : इंडिया गठबंधन की ओर से आज सुबह 11 बजे रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली का आयोजन होने जा रहा है. इस रैली के मद्देनजर सारी तैयारियों पूरी कर ली गई है. गठबंधन में शामिल नेताओं ने महारैली में पांच लाख लोगों को शामिल होने का दावा किया है. पहले चरण के चुनाव के बाद यह झारखंड के लिए चुनावी शंखनाद होगा.

    बता दें कि न्याय उलगुलान महारैली की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन खुद शनिवार को प्रभात तारा मैदान पहुंचे. इस बीच मुख्यमंत्री मीडिया से भी रूबरू हुए. उन्होंने कहा कि हम लोग केंद्र सरकार के नीतियों का पोल खोलने का काम करेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर जनता में काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी.

    झामुमो की ओर से आयोजित इस उलगुलान महारैली में इंडिया ब्लॉक के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू यादव, तेजस्वी यादव, फारूख अब्दुल्ला, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कल्पना सोरेन, उद्धव ठाकरे की प्रतिनिधि सुनीता चतुर्वेदी एक मंच से उलगुलान महारैली को संबोधित करेंगे. वहीं मोदी सरकार के खामियों को उजागर करने का काम किया जाएगा. इसके लिए जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, सीपीआई माले के अलावा अन्य दलों के नेता एकजुट हैं.

    रैली में 2000 जवान रहेंगे तैनात 

    रैली के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. पूरी जांच के बाद ही प्रभात तारा मैदान में प्रवेश दिया जायेगा. शहर में आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ होटल व लॉज में ठहरने वाले लोगों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. रैली की सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाये गये हैं. रैली में कुल 2000 जवान तैनात रहेंगे. सुरक्षा के मद्देनजर गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, रामगढ़, बोकारो और धनबाद के 11 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को रांची में तैनात किया गया है. इसके अलावा रांची में उपलब्ध पुलिस बल को भी रैली की सुरक्षा में तैनात किया गया है. रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 21 अप्रैल की सुबह से सभी अधिकारी व जवान अपने-अपने निर्धारित स्थान पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल लेंगे.

    ये भी पढ़ें : झामुमो में महिलाओं को नहीं मिलता है सम्मान, गुरुजी बुजुर्ग हुए तो आ गई कई खामियां : सीता सोरेन

    Champai Soren Congress jharkhand Jmm Johar Live Kalpana Soren Prabhat Tara ranchi Rjd Sunita Kejriwal कल्पना सोरेन कांग्रेस चंपाई सोरेन जोहार लाइव झामुमो झारखंड प्रभात तारा रांची राजद सुनीता केजरीवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 21 April 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : बारातियों से भरी वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.