Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»नवरात्रि: छठे दिन होती है माता कात्यायनी की पूजा, वैवाहिक बाधा दूर करती है
    धर्म/ज्योतिष

    नवरात्रि: छठे दिन होती है माता कात्यायनी की पूजा, वैवाहिक बाधा दूर करती है

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    माता भगवती का छठा अवतार हैं कात्यायनी, जिनका पूजन नवरात्र के छठे दिन विधि-विधान से किया जाता है। मान्यता है कि महर्षि कात्यायन ने मां भगवती को अपनी पुत्री के रूप में प्राप्त करने की अभिलाषा के साथ वन में कठोर तपस्या की थी। महर्षि की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवती ने उन्हें पुत्री का वरदान दिया। तत्पश्चात महिषासुर नामक एक राक्षस के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए त्रिदेवों के तेज से एक कन्या का जन्म हुआ, जिसने अपनी असीम शक्ति और तेज के बल पर महिषासुर का अंत कर दिया।

    कात्य गोत्र में जन्म लेने के देवी भगवती कात्यायनी कहलाई। देवी कात्यायनी का स्वरुप अत्यंत विशाल एवं दिव्य माना गया है। स्वर्ण के सदृश्य चमकदार शरीर वाली कात्यायनी की चार भुजाएं हैं। इनके दो हाथों में तलवार एवं कमल पुष्प सुशोभित हैं, जबकि दो हाथ वर और अभय मुद्रा में अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। देवी कात्यायनी का वाहन सिंह है। नवरात्र की षष्टी तिथि को कात्यायनी देवी का पूजन विधि-विधान से किया जाता है। इनकी पूजा से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है क‌ि ज‌िनके व‌िवाह में बाधा आ रही है उन्हें देवी कात्यायनी की पूजा करने से लाभ म‌िलता है और व‌िवाह शीघ्र होता है।

    ऐसे करें पूजा

    नवरात्र के तीसरे दिन नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर में मां का हुआ भव्य श्रृंगार।

    लकड़ी से निर्मित चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर उसपर  कात्यायनी की मूर्ति अथवा चित्र स्थापित करके शुद्ध घी का दीपक लगातार पूजन पूर्ण होने तक प्रज्जवलित रखा जाता है। कात्यायनी देवी की प्रसन्नता के लिए “चंद्रहासोज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।  कात्यायनी शुभं दध्यतिवि दानवघातिनी।।” मंत्र का श्रद्धा पूर्वक जप करते हुए लाल पुष्प जैसे लाल कनेर, गुड़हल, लाल गुलाब, लाल कमल आदि अर्पित करने चाहिए। देवी  कात्यायनी का षोडोपचार विधि से पूजन करने के उपरांत आरती और प्रार्थना करनी चाहिए।  कात्यायनी की पूजा करते समय “ॐ ऐं ह्रीं क्लीम चामुण्डायै व‌िच्चै” अथवा “ॐ  कात्यायनी देव्यै नमः” मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। देवी  कात्यायनी की पूजा में प्रसाद के रूप में शहद का प्रयोग शुभ माना गया है। कहते हैं कि इसके प्रभाव से भक्तों को देवी के समान तेज और सुंदर रूप प्राप्त होता है। पूजन पूर्ण होने के उपरांत कन्या लांगुरों को प्रसाद, भेंट आदि देकर प्रसन्न करना चाहिए।

    आचार्य प्रणव मिश्र
    आचार्यकुलम अरगोड़ा राँची
    9031249105

    #Online news Dharmik news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का दवा : भारत में 49 दिन का कोरोना लॉकडाउन जरूरी
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में कुल मरीजों की संख्या 1000 के पार, 27 की मौत

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 17 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 17, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 15 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 15, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 14 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 14, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.