Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»लॉक डाउन के बावजूद आंनद विहार में जुटे हजारों प्रवासी मजदूर
    देश

    लॉक डाउन के बावजूद आंनद विहार में जुटे हजारों प्रवासी मजदूर

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joahrlive Desk

    नयी दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान गरीब मजदूर और बेसहारा लोगों की मदद के लिए सरकार की ओर से भले ही तरह तरह की योजनाओं की घोषणा की गई हो लेकिन अपने वतन जाने के लिए हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर आज आनंद विहार बस अड्डे के पास पहुंच गए है।

    शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चार सौ बसें आज यहां से रवाना हुई है। उन्होंने कहा कि करीब 15 हजार लोग अब भी आनंद विहार बस स्टैंड पर मौजूद हैं। सभी को यहां से भेजने के लिए बसों को लाया जा रहा है। उनका दावा है कि रात में बस अड्डे को खाली करा लिया जाएगा।

    दिल्ली से मजदूरों के पैदल बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में अपने वतन जाने की मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पर इस तरह की वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सरकारों ने इन मजदूरों काे उनके गन्तव्य स्थानों तक पहुंचने के लिए बसों की घोषणा की थी। दोनों सरकार की ओर से बसों की घोषणा के बाद कल रात से राजधानी के विभिन्न इलाकों से गरीब मजदूर आनंद विहार पहुंचने लगे थे। शनिवार पूरे दिन दिल्ली के एक कोने से दूसरे कोने से लोग घंटों पैदल चलकर आनंद विहार पहुंचे।

    दिल्ली में इनके लिए जिंदगी इतनी मुश्किल है कि इन्हें हर हाल में अपना गांव पहुंचना है। अपनी गृहस्थी सिर पर संभाले इन मजदूरों को न तो सोशल डिस्टेंसिंग की चिंता है और ना ही कोरोना का डर। मजदूरों का हुजूम अपने घरों की ओर लौटने की जद्दो-जहद में लगा है।

    गुरुग्राम और मानेसर से बड़ी संख्या में लोग अपने पूरे परिवार के साथ जिसमें छोटे छोटे बच्चे भी शामिल थे, आंनद विहार की ओर रिंग रोड के रास्ते जा रहे थे। गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्ण सिंह ने महारानी बाग के पास यूनीवार्ता को बताया कि फैक्टी बंद होने के कारण अपने घर दादरी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पैदल ही दादरी जाएंगे।

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में 21 दिनों तक देशभर में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसका सख्ती से पालन करने का आह्वान करते हुए घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया था। दिल्ली सरकार की ओर से आज से चार लाख लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाने की घोषणा की गई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन के दौरान यात्रा वाले टिकटों को पूरा पैसा लौटायेगा रेलवे
    Next Article बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11

    Related Posts

    देश

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025
    देश

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025
    कारोबार

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार ने बदला हज़ारीबाग का अनुमंडल पदाधिकारी…देखें पूरी रिपोर्ट

    June 18, 2025

    झारखंड सरकार में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, राज्यपाल ने दी स्वीकृति…

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.