Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 7:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»अयोध्या राम मंदिर में आज भगवान भास्कर करेंगे रामलला का सूर्य तिलक
    ट्रेंडिंग

    अयोध्या राम मंदिर में आज भगवान भास्कर करेंगे रामलला का सूर्य तिलक

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या : अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर बुधवार को एक दिव्य घटना का गवाह बनेगा जब रामनवमी के अवसर पर सूर्य की किरणें रामलला की मूर्ति के माथे पर पड़ेंगी, जिसे सूर्य तिलक कहा जाएगा. यह दर्पण और लेंस से जुड़े वैज्ञानिक तंत्र का उपयोग करके संभव होगा. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए नए मंदिर में राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी होगी. इस प्रणाली का परीक्षण मंगलवार को वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था.

    रामलला की मूर्ति पर ऐसे होगा सूर्य तिलक

    परियोजना से जुड़े सीएसआईआर-सीबीआरआई रूड़की के वैज्ञानिक डॉ. एसके पाणिग्रही ने बताया कि सूर्य तिलक परियोजना का मूल उद्देश्य प्रत्येक राम नवमी के दिन भगवान श्री राम की मूर्ति के माथे पर तिलक लगाना है. परियोजना के अनुसार, हर साल चैत्र महीने में रामनवमी पर दोपहर के समय सूरज की रोशनी भगवान राम के माथे तक पहुंचेगी. हर साल रामनवमी के दिन सूर्य की स्थिति बदलती है. पाणिग्रही ने कहा कि विस्तृत गणना से पता चलता है कि राम नवमी की तारीख हर 19 साल में दोहराई जाती है.

    वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-केंद्रीय निर्माण अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रूड़की के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, नियोजित तिलक का आकार 58 मिमी है. उन्होंने कहा, माथे के मध्य भाग पर तिलक लगाने की सही अवधि तीन से साढ़े तीन मिनट है, जिसमें दो मिनट पूर्ण रोशनी होती है.

    ये भी पढ़ें : ईडी ने पूछताछ के बाद देर रात अंतु, बिपिन, प्रियरंजन और इरशाद को किया गिरफ्तार, आज होगी पीएमएलए कोर्ट में पेशी

    Ayodhya Country Johar Live Ram mandir Ram Navami Ramlala Surya Tilak Trending News अयोध्या जोहार लाइव ट्रेंडिंग खबर देश राम मंदिर रामनवमी रामलला सूर्य तिलक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 17 April 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article नकली सांप से डराकर महिला से लूटी सोने की अंगूठी, साधु सहित तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025
    खेल

    IND vs ENG : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय प्लेइंग XI में हुए चार बड़े बदलाव

    July 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025
    Latest Posts

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    5 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी मामले को दबाने का आरोप, भाजपा ने DC से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

    July 31, 2025

    मोबाइल नंबर नहीं देने पर विधवा महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आरोपी फरार

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.