Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 12:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»शुरू हुआ ‘चार धाम यात्रा’ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 10 मई से खुलेंगे मंदिरों के कपाट
    ट्रेंडिंग

    शुरू हुआ ‘चार धाम यात्रा’ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 10 मई से खुलेंगे मंदिरों के कपाट

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देहरादून: उत्तराखंड पर्यटन विभाग के अनुसार ‘चार धाम यात्रा’ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सोमवार को पर्यटन विभाग के पोर्टल पर शुरू हो गया. श्रद्धेय तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए तीर्थयात्री 15 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं. उत्तराखंड में चार-धाम यात्रा में चार मंदिरों, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन शामिल हैं. इस साल चार धाम यात्रा 10 मई को शुरू होगी, जिसमें गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ सहित चार में से तीन मंदिरों के कपाट खुलेंगे. बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे. बता दें कि चार धाम यात्रा हिंदू धर्म में गहरा आध्यात्मिक महत्व रखती है. यह यात्रा आम तौर पर अप्रैल/मई से अक्टूबर/नवंबर तक होती है.

    पिछले सप्ताह, चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ धाम का दौरा किया और चारधाम यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सीवर लाइन की मरम्मत, आंतरिक मार्गों का सुधार, पानी, बिजली, स्ट्रीट लाइट एवं वाहन पार्किंग से संबंधित कार्य पूर्ण कर लिये जायें तथा यात्री सुविधा हेतु साइनेज भी लगा दिये जायें. ऊंचाई पर स्थित मंदिर हर साल लगभग छह महीने के लिए बंद रहते हैं, गर्मियों में (अप्रैल या मई) खुलते हैं और सर्दियों की शुरुआत (अक्टूबर या नवंबर) के साथ बंद हो जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि चार धाम यात्रा को दक्षिणावर्त दिशा में पूरा करना चाहिए. इसलिए तीर्थयात्रा यमुनोत्री से शुरू होती है, गंगोत्री की ओर बढ़ती है, केदारनाथ तक जाती है और अंत में बद्रीनाथ पर समाप्त होती है. यात्रा सड़क या हवाई मार्ग से पूरी की जा सकती है (हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध हैं). कुछ भक्त ‘दो धाम यात्रा’ या दो मंदिरों, केदारनाथ और बद्रीनाथ की तीर्थयात्रा भी करते हैं.

    ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाले में कविता को कोर्ट से बड़ा झटका, 23 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

    Johar Live आज की खबर उत्तराखंड पर्यटन विभाग करंट न्यूज केदारनाथ गंगोत्री चमोली चार धाम यात्रा जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर देहरादून न्यूज हेडलाइन बद्रीनाथ मुख्य समाचार यमुनोत्री लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाउथ फिल्म निर्माता सौंदर्या जगदीश ने किया सुसाइड, बैंक से आया था नोटिस
    Next Article रामनवमी को लेकर धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, डीएसपी ने कहा हर स्थिति से निपटने को तैयार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी

    June 17, 2025
    झारखंड

    ट्रैफिक सुधार के लिए रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 20 अहम फैसलों पर लगी मुहर

    June 17, 2025

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025

    इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौ’त, डॉक्टर फरार

    June 17, 2025

    महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी

    June 17, 2025

    मोतिहारी में साइबर क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.