Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»किराना दुकान में चल रहा था नशा का कारोबार, 2 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    किराना दुकान में चल रहा था नशा का कारोबार, 2 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: परचून दुकान के आड़ में गांजा का अवैध रूप से बिक्री करने वाले फतेहपुर थाना क्षेत्र के किंकर मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फतेहपुर थाना क्षेत्र के सतारडीह गांव के एक किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा बेचे जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. सोमवार को एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बाबत जानकारी दी. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के सतारडीह गांव में किंकर मंडल नाम का व्यक्ति किराने की दुकान की आड़ में अवैध गांजे का कारोबार कर रहा है. सूचना की पुष्टि करते हुए तत्काल एसडीपीओ नाला के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. इस छापामारी में किराना दुकान से 2 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया गया और साथ ही दुकानदार किंकर मंडल को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध फतेहपुर थाना में कांड संख्या 15/24 दर्ज कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जामताड़ा मंडल कारा भेज दिया गया है.

    एसपी ने बताया कि जब्त किए गए गांजे का बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख रूपया आंका गया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस तरह की छापेमारी की जा रही है और आगे भी छापेमारी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस अवैध शराब, गांजा, मादक पदार्थ का अवैध रूप से तस्करी और कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है. जिले के सभी चेक पोस्ट को अलर्ट कर दिया गया है और सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने बताया कि मादक द्रव्य के खिलाफ इससे पूर्व भी छापेमारी की गई थी, जिसमें 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तारी हुई थी. एसपी ने बताया कि जामताड़ा जिला में मादक पदार्थ की खेती से संबंधित कोई सूचना नहीं है. कहा कि प्रारंभिक जांच से यह पता चलता है कि बरामद गांजा बिहार या पड़ोसी जिले से मंगवाया गया है. वहीं अभियुक्त के बयान एवं उनके द्वारा बताए गए नाम का विश्लेषण किया जा रहा है. जो भी इसमें संलिप्त है उनकी गिरफ्तारी होगी.

    ये भी पढ़ें: कर्नाटक के बल्लारी से 5.60 करोड़ रुपए नकद के साथ एक गिरफ्तार, 106 किलो सोना-चांदी के आभूषण जब्त

     

     

     

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज गाजा जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमारवाड़ी युवा मंच ने किया संवाद कार्यक्रम का आयोजन, ढुल्लू महतो को किया सम्मानित
    Next Article ढुल्लू महतो ने सरयू राय को भेजा लीगल नोटिस, माफी मांगने को कहा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.