Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»पलामू में गाड़ी से 15 लाख कैश बरामद, 2 गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
    क्राइम

    पलामू में गाड़ी से 15 लाख कैश बरामद, 2 गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू में अहम कदम उठाये गये हैं. वाहन तलाशी के दौरान एक वाहन से 15 लाख रुपये नकद बरामद किये गये. हालांकि मजिस्ट्रेट और पुलिस कैश की गिनती कर रहे हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

    दरअसल, पलामू और गढ़वा सीमा पर अंतरजिला चेक पोस्ट बनाया गया है. 24 घंटे पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. इसी क्रम में एक स्कॉर्पियो पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा से सटे सीमा क्षेत्र से गुजर रही थी. स्कार्पियो गढ़वा शाहपुर रोड होते हुए मेदिनीनगर की ओर जा रही थी. जब पुलिस ने चेकपोस्ट पर स्कॉर्पियो को रोका और उसकी तलाशी ली, तो अंदर लगभग 15 लाख रुपये नकद बरामद हुए.

    हालांकि, इस पैसे का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा या कहीं और इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने नकदी के साथ दो लोगों को भी हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार दोनों लोग मेदिनीनगर के रहने वाले हैं. सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोनों लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

    सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार दोनों लोगों ने पुलिस को बताया कि उनका गढ़वा इलाके में एक पेट्रोल पंप है और यह पैसा उसी से संबंधित है. हालांकि, मजिस्ट्रेट और पुलिस दोनों लोगों से नकदी के बारे में पूछताछ कर रही है. नकदी बरामद होने के बाद वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर गये.

    ये भी पढ़ें : बिहार में बेखौफ शराब माफिया : छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, हवलदार घायल

    jharkhand johar live news Lok Sabha elections palamu vehicle checking जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड पलामू लोकसभा चुनाव वाहन चेकिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेम पांडे हत्याकांड: पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, फांसी की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    Next Article उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण स्थल ध्वस्त, 10400 केजी जावा महुआ जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.