Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुप्रियो के बयान पर जताई नाराजगी, कहा- बाहरी उम्मीदवार स्वीकार नहीं
    झारखंड

    धनबाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुप्रियो के बयान पर जताई नाराजगी, कहा- बाहरी उम्मीदवार स्वीकार नहीं

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि धनबाद लोकसभा सीट से अगर कांग्रेस निर्दलीय विधायक सरयू राय को टिकट देती है तो हम समर्थन करेंगे. झामुमो के इस बयान का धनबाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरजोर विरोध करते हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा को यह समझना चाहिए कि धनबाद सीट कांग्रेस के खाते में आई है. यहां से कांग्रेस चुनाव लड़ती आई है. हम धनबाद के बाहर के किसी भी उम्मीदवार को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी हम लोगों को भरोसा दिया है कि धनबाद के किसी स्थानीय, जुझारू, कर्मठ, निर्विवाद व्यक्ति को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा. धनबाद लोकसभा से बाहर के किसी भी उम्मीदवार को हम लोग स्वीकार नहीं करेंगे.

    कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक सरयू राय का नाम उछालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का काम कर रहा है. लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे. हम लोगों ने दिल्ली जाकर प्रदेश प्रभारी को भी स्पष्ट बता दिया था कि धनबाद के किसी स्थानीय, सामाजिक, जुझारू व्यक्ति को ही टिकट मिलेगा तो हम कार्यकर्ता उसे स्वीकार करेंगे. बाहर के किसी भी उम्मीदवार स्वीकार्य नहीं होंगे. हम लोग आज फिर आला कमान से मांग करते हैं कि धनबाद के स्थानीय और निर्विवाद व्यक्ति को ही लोकसभा का टिकट दिया जाए. अगर ऐसा हुआ तो धनबाद लोकसभा की सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी. हम कार्यकर्ता उम्मीदवार को जिताने के लिए की जान लगा देंगे, लेकिन अगर उम्मीदवार के चयन में सतर्कता नहीं बरती गई तो अनर्थ हो जाएगा और हाथ में आया धनबाद सीट निकल जा सकता है.

    कार्यकर्ताओं की भावना को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय नेतृत्व को धनबाद लोकसभा से किसी स्थानीय, योग्य, साफ-सुथरा छवि वाले व्यक्ति को ही उम्मीदवार बनाने की मांग करते हैं. साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा को सुझाव देते हैं कि गिरिडीह सीट तो उनके खाते में है ही, अगर निर्दलीय विधायक सरयू राय से इतना ही स्नेह है तो वह गिरिडीह सीट से सरयू राय को चुनाव लड़ा सकता है. कांग्रेस के खाते में जो सीट है, उसमें दखलअंदाजी करना या बयान बाजी करना गठबंधन धर्म के पूरी तरह से खिलाफ है. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, योगेंद्र सिंह जोगी, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार पासवान, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज हाड़ी, कामता पासवान, महेंद्र पासवान, मोईन अंसारी, हरेंद्र शाही, राहुल राज, सुखदेव हांसदा, गंगा वाल्मीकि, अजय कुमार चौधरी, गोपाल धारी, विक्की कुमार,अरविंद सैनी, आकिब जावेद इत्यादि उपस्थित थे.

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस गुलाम अहमद मीर जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड मुक्ति मोर्चा डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज लोकसभा सीट सरयू राय सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग ने पांच राज्य के आधा दर्जन से ज्यादा आईएएस-आईपीएस को हटाया
    Next Article अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम से संबंधित विषयों पर त्वरित कार्रवाई करें : के रवि कुमार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    Latest Posts

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.