Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»ठाकुर गांव से चार धाम की यात्रा को निकली दो बसें दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, आधा दर्जन तीर्थयात्री घायल
    झारखंड

    ठाकुर गांव से चार धाम की यात्रा को निकली दो बसें दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, आधा दर्जन तीर्थयात्री घायल

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2024Updated:March 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : बुढ़मू प्रखंड के ठाकुर गांव से चार धाम की यात्रा के लिये निकली दो बसें शनिवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है. वहीं आधा दर्जन तीर्थयात्री घायल हो गये हैं. मृतकों में ठाकुर गांव का अशोक भगत उर्फ खेदन भगत (65) तथा बसंत यात्री बस का ड्राइवर रांची निवासी बालेश्वर साहू (62) शामिल हैं. घटना की सूचना पाकर खेदन भगत के परिजन ठाकुर गांव से डेहरी के लिये रवाना हो गये हैं.

    घटना के लेकर बताया जा रहा कि शनिवार की सुबह बिहार के डेहरी में तीर्थयात्रियों की बस में खराबी आ गयी. जिसे ठीक कराने के दौरान सड़क किनारे खड़ी बस को कोयला लदे ट्रक ने टक्कर मार दी.

    बराबर तीर्थयात्रा को ले जाता था खेदन

    ठाकुर गांव निवासी अशोक भगत उर्फ खेदन भगत बहुत ही धार्मिक व मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था. वह पिछले बीस वर्षों से लगातार तीर्थयात्रियों को भाड़े के बस में विभिन्न तीर्थधामों की यात्रा में ले जाने का काम करता था.इस बार दो यात्री बसों में अयोध्या समेत चार धाम की यात्रा केलिये ठाकुर गांव से यात्रियों की बस शुक्रवार को रवाना हुआ था.बस में बुढ़मू के बेड़वारी, ठाकुर गांव, मांडर, बेड़ो, इटकी, रांची, हिनू समेत कई जगहों के तीर्थयात्री सवार थे.

    इसे भी पढ़ें: माले ने की लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार की घोषणा, विनोद सिंह होंगे कोडरमा से प्रत्याशी

    #Jharkhand News 2 killed 2 की मौत Budhmu Block City News Current News Daily News half a dozen pilgrims injured jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Thakur Village Today's News Two buses crash आज की खबर आधा दर्जन तीर्थयात्री घायल करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज ठाकुर गांव डेली न्यूज ताजा खबर दो बसें दुर्घटनाग्रस्त न्यूज हेडलाइन बुढ़मू प्रखंड मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाले ने की लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार की घोषणा, विनोद सिंह होंगे कोडरमा से प्रत्याशी
    Next Article खड़ी टूरिस्ट बस में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत व आधा दर्जन घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026
    क्राइम

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026
    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    Latest Posts

    नशे के खिलाफ एक्शन मोड में सिमडेगा पुलिस, एसपी ने की समीक्षा बैठक

    June 20, 2026

    मुखिया पर फायरिंग कांड में तीन धराये, क्यों हुआ था हमला

    June 20, 2026

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.