Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 10:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल और कम रोशनी में पढ़ाई बिगाड़ रही आंखों की सेहत, कैंप में हुआ खुलासा
    झारखंड

    मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल और कम रोशनी में पढ़ाई बिगाड़ रही आंखों की सेहत, कैंप में हुआ खुलासा

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2024Updated:March 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. इसके बिना तो संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती. वहीं दुनिया बेरंग हो जाती है. इसके बावजूद लोग अपनी आंखों का ख्याल नहीं रख रहे है. मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल और कम रोशनी में पढ़ाई लोगों के आंखों की सेहत बिगाड़ रही है. इसका खुलासा राजधानी व आसपास के इलाकों में लगने वाले आई चेकअप कैंप में हुआ. जहां बच्चे काफी संख्या में आंखों की समस्या लेकर पहुंच रहे है. इसके अलावा बड़े और बुजुर्ग भी इसकी चपेट में है. जिससे साफ है कि लोग किस कदर लापरवाह बने हुए है.

    14 ब्लॉक में चल रहे विजन सेंटर

    रांची व आसपास में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 ब्लॉक में विजन सेंटर का संचालन हो रहा है. वहां पर आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर व आपथैल्मिक असिस्टेंट कैंप लगाकर सभी की जांच कर रहे है. बच्चों में स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल और कम रोशनी में पढ़ाई के कारण समस्या हो रही है. आंखों की जांच करने के बाद उन्हें विभाग की ओर से चश्मा मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं जिन लोगों को आंखों में समस्या है उन्हें रांची के सेंटर में बुलाकर उनका इलाज किया जा रहा है. जिन्हें आपरेशन की जरूरत है उनकी आंखों की सर्जरी की जा रही है ताकि वे बिना किसी परेशानी के इस रंगीन दुनिया को देख सके.

    ये मिले लक्षण

    • आंख लाल होना
    • आंख से पानी आना
    • आंख में दर्द होना
    • आंख में चोट
    • कॉर्निया जनित रोग
    • मोतियाबिंद
    • ग्लूकोमा

    क्या करें बचाव के लिए

    • यूवी प्रोटेक्टशन वाले चश्मे का इस्तेमाल
    • आंखों में डॉक्टर की सलाह पर ड्रॉप डाले
    • बेवजह मोबाइल को लेकर देखते न रहे
    • कम लाइट में पढ़ाई न करें
    • आंखों को मोबाइल और कंप्यूटर के रे से बचाए

    कैंप में की जाती है स्क्रीनिंग

    डिस्ट्रिक्ट ब्लाइंडनेस कंट्रोल सोसायटी रांची के आप्थैल्मिक को-आर्डिनेटर अभिमन्यु लोकेश ने बताया कि इस तरह के कैंप से हम लोगों तक पहुंचने का प्रयास करते है. समस्या का पता अगर पहले चल जाए तो बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है. इसलिए कैंप में स्क्रीनिंग करते है. हमारे लेवल पर चेक होने के बाद डॉक्टरों से कंसल्ट किया जाता है. इसके अलावा स्कूलों में टीचरों को भी बताया गया है कि बच्चों को नार्मल देखने में कोई दिक्कत हो तो उन्हें तुरंग विजन सेंटर में लेकर आए. जिससे कि समय पर उनका इलाज किया जा सकेगा.

    इसे भी पढ़ें: एसडीओ और एसडीपीओ ने किया तेनुघाट जेल का औचक निरीक्षण

    इसे भी पढ़ें: नामकुम के लोवाडीह में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया सहित तीन गिरफ्तार 

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Eye Checkup Camp eye health jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News Mobile News Headline ranchi Today's News आई चेकअप कैंप आंखों की सेहत आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मोबाइल रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएसडीओ और एसडीपीओ ने किया तेनुघाट जेल का औचक निरीक्षण
    Next Article मनरेगा : केंद्र ने बढ़ाई मजदूरी, नोटिफिकेशन जारी, अब श्रमिकों को मिलेंगे ज्यादा पैसे

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार, कई पंपों पर लिमिट लागू

    April 22, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा में जंगली हाथी का आतंक, दो लोगों की गई जान

    April 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड में गर्मी का डबल अटैक: कहीं लू तो कहीं बारिश की संभावना

    April 22, 2026
    Latest Posts

    रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार, कई पंपों पर लिमिट लागू

    April 22, 2026

    कोडरमा में जंगली हाथी का आतंक, दो लोगों की गई जान

    April 22, 2026

    झारखंड में गर्मी का डबल अटैक: कहीं लू तो कहीं बारिश की संभावना

    April 22, 2026

    बहरागोड़ा में शक्तिशाली विस्फोटक बरामद, आज होगा निष्क्रिय

    April 22, 2026

    BREAKING : कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के साथ रांची पुलिस की मुठभेड़, दोनों पैर में लगी गोली

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.