Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरकारी योजना के तहत मदद सुनिश्चित हो, जरूरतमंद परिवार को राशन कार्ड उपलब्ध कराएं : हेमन्त सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी योजना के तहत मदद सुनिश्चित हो, जरूरतमंद परिवार को राशन कार्ड उपलब्ध कराएं : हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharMarch 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मौत के दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त बोकारो को ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित चास निवासी स्वास्तिक कुमार की सरकारी योजना के तहत मदद करने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताया गया कि चास नगर निगम वार्ड 12 निवासी एक परिवार का 29 वर्षीय बेटा ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वे ईलाज कराने में असमर्थ हैं। बेटे की जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाता यह परिवार दर-दर भटक रहा है। अब तक सहायता ना मिलने से माता-पिता अपने बेटे को तिल तिल मरता देख रहे हैं। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश दिया।
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विद्यापति नगर वार्ड 2 के नागरिकों को जलजमाव की समस्या से हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए आयुक्त रांची नगर निगम को समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित समाधान करने का आदेश दिया है।
    वार्डों की स्थिति का करें मुआयना : मुख्यमंत्री ने आयुक्त रांची नगर निगम को सभी वार्डों की स्थिति का मुआयना करने के साथ यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसी परेशानी और कहीं ना हो।
    जलजमाव से हो रही है परेशानी : मुख्यमंत्री को ट्वीट के माध्यम से बताया गया कि बारिश होते ही शहर में जलजमाव की समस्या देखने को मिलती है, जिससे उस स्थान पर रहने वाले आम लोगों को परेशानियों के साथ-साथ बीमारी का भी खतरा लगातार बना रहता है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि विद्यापति नगर वार्ड 2 में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे यहां रह रहे नागरिकों को आए दिन जूझना पड़ता है। जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश आयुक्त रांची नगर निगम को दिया है।
    7 साल के बच्चे ने कहा मैं जीना चाहता हूं हेमंत भैया, मुख्यमंत्री ने कहा- स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह बच्चे की मदद करें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिरदौश अंसारी को त्वरित मदद पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी से आग्रह किया है।
    कौन है फिरदौश अंसारी : मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताया गया कि बोकारो स्टील सिटी का रहने वाला फिरदौश अंसारी सड़क दुर्घटना के कारण जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। इस नन्ही सी जान को यह आस है कि उसके राज्य के मुख्यमंत्री उसकी जान बचाने में मदद करेंगे।
    मौत के दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, पीड़ित परिवार को अविलम्ब राहत पहुँचाते हुए विशेष शिविर लगाएं  
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कसमार प्रखंड के शिवपुर पंचायत के करमा निवासी भूखल घासी की शुक्रवार को हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को पीड़ित परिवार की मदद करने का निदेश दिया है।  उन्होंने सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग को बोकारो भेज इस मौत की जांच एवं जरुरी कार्रवाई करने को कहा है।
    जरूरतमंद परिवार को राशन कार्ड उपलब्ध कराएं : मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को ऐसे हर जरूरतमंद परिवार को राशन कार्ड उपलब्ध कराने को कहा है, जो एक वक्त का अनाज भी समय पर अपने परिवार के लिए नहीं जुटा पाते हैं।
    नहीं मिल पाया था योजना का लाभ : मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताया गया कि कसमार प्रखंड के शिवपुर पंचायत के करमा निवासी भूखल घासी की शुक्रवार को मौत हो गई। वह अत्यंत गरीब था। मिट्टी काटकर परिवार का भरण पोषण करता था। एक वर्ष पूर्व बीमार पड़ने की वजह से वह काम करने नहीं जाता था, जिसके कारण घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। आज यह स्थिति है कि एक वक्त का अनाज भी जुटाने में यह परिवार असमर्थ है। राशन कार्ड के लिए जिला मुख्यालय में आवेदन दिया गया था पर कार्ड नहीं बन पाया । जिसकी वजह से आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पाया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एवं अमन साहू गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार
    Next Article गुमला : हर्षोल्लास एवं मर्यादित ढंग से मनाएं होली का त्यौहार : उपायुक्त

    Related Posts

    झारखंड

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025
    झारखंड

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025
    चतरा

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025

    10 जुलाई को रांची में होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

    June 18, 2025

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.