Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से की शिकायत, ऑडियो क्लिप सौंपकर कार्रवाई की मांग
    झारखंड

    बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से की शिकायत, ऑडियो क्लिप सौंपकर कार्रवाई की मांग

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : बीजेपी झारखंड के प्रवक्ता प्रतुल कुमार शाहदेव ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड, रांची के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है. वहीं उन्हें एक ऑडियो क्लिप भी सौंपा है. जिसमें आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने की शिकायत की गई है. वहीं जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है. साथ ही कहा गया है कि उपर्युक्त के संबंध भाजपा प्रतिनिधिमंडल यह मांग करता है कि संलग्न ऑडियो की अविलंब जांच कराते हुए वार्तालाप में शामिल तथ्यों की जांच आयकर विभाग एवं अन्य सक्षम एजेंसियों से कराए. वहीं दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाय.

    क्या है शिकायत में

    शिकायत में लिखा है कि भाजपा प्रदेश मुख्यालय में एक अनजान व्यक्ति के द्वारा आज दिनांक 22 मार्च, 2024 को पूर्वाह्न में एक ऑडियो क्लिप प्राप्त हुआ, जो आवेदन के साथ संलग्न है. यह ऑडियो क्लिप महगामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह एवं किसी मुखिया रफीक भाई के साथ हुई वार्तालाप का बताया जा रहा है. साथ ही लिखा है कि ऑडियो के वार्तालाप चुनाव आचार संहिता का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन करते हैं. साथ ही भ्रष्टाचार में संलिप्त बड़े रैकेट को भी उजागर करते हैं. प्रतिनिधिमंडल ऑडियो सौंपते हुए यह मांग करता है कि आयोग इसकी सत्यता की जांच कराते हुए यह सुनिश्चित कराए कि ‘क्या इस ऑडियो क्लिप में शामिल महिला की आवाज महगामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह का है?

    वार्तालाप में किस मंत्री के संबंध में बात की जा रही है? और ये बुलबुल कौन है, जिसे 25 लाख रुपए देने की बात हो रही है?

    ये मुखिया जी एवं रफीक भाई कौन है?

    ये किस कार्य की पैरवी कर रहे हैं?

    ये वार्तालाप किस डीसी और डीडीसी से संबंधित है?

    Audio Clip Bjp complaint Election Commission jharkhand johar live news Lok Sabha elections Mahagama Pratul Shahdev ranchi Returning Officer ऑडियो क्लिप जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड निर्वाचन आयोग निर्वाचन पदाधिकारी प्रतुल शाहदेव बीजेपी महगामा रांची लोकसभा चुनाव शिकायत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनाव आया तो बीमार पड़ने लगे सरकारी कर्मी, अब मेडिकल बोर्ड देगी फिटनेस सर्टिफिकेट
    Next Article एल्विश यादव को मिली राहत, गिरफ्तारी के 5 दिन बाद कोर्ट ने दी जमानत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.