Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस-नहस करने की साजिश कर रही भाजपा : कांग्रेस
    झारखंड

    लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस-नहस करने की साजिश कर रही भाजपा : कांग्रेस

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : देश के भीतर कांग्रेस को चुनाव से दूर करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस-नहस करने की साजिश भाजपा द्वारा की जा रही है. इस कड़ी में कांग्रेस के बैंक खाते को पिछले एक माह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर फ्रिज कर दिया गया है. उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कही. साथ ही कहा कि भाजपा देश में अपने चरित्र के अनुसार विपक्ष को समाप्त करने की कोशिश में सभी संवैधानिक मर्यादाओं को लांघ चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी इस दिशा में अनवरत प्रयासरत है कि चुनाव के दौरान विपक्षी नेताओं और दलों को झूठे मुकदमों में फंसाकर उलझाये रखा जाए. इसके लिए सारी संवैधानिक संस्थाओं इडी, सीबीआई, आयकर विभाग आदि का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है. जिस तरह से सिर्फ 14 लाख रुपए के मामले में ₹10000 का फाइन हो सकता था. उसके लिए 200 करोड़ जमा करने के आदेश और बैंक अकाउंट फ्रीज किया जाना पूरी तरह से साजिश का हिस्सा है.

    अमीर घरानों को संरक्षण दे रहे मोदी

    उन्होंने कहा कि 1994- 95 के मामले को जिस तरह से सामने लाया जा रहा है उससे यहीं लगता है कि भाजपा कांग्रेस को परेशान करने के लिए अंग्रेजी हुकूमत के समय के मुकदमों को भी खंगाल सकती है. सोनाल शांति ने कहा कि देश की 40% संपत्ति और 22% आय देश के 1% अमीर घरानों के पास है और मोदी ऐसे लोगों को अपना पूरा संरक्षण प्रदान करते हैं. भाजपा खाली मैदान में फुटबॉल खेलकर जीत दर्ज करना चाहती है. लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी. देश की जनता को सच्चाई से अवगत कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बांड से अपने खजाने को भर लिया है. दूसरी और कांग्रेस के खाते फ्रीज करवाकर भाजपा क्या संदेश देना चाहती है यह पूरी तरह से समझ से परे है. भाजपा इस देश में लोकतांत्रिक पद्धति की हत्या करने की कोशिश कर रही है. लेकिन कांग्रेस आंखें बंद कर यह नहीं देख सकती. हम इसके खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेंगे.

    इसे भी पढ़ें: IPL 2024: धोनी से छोड़ी CSK की कप्तानी, अब ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

     

    #Jharkhand News Bjp City News Congress Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भाजपा मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2024: धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, अब ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान
    Next Article बिहार में प्लस 2 की कक्षाएं बंद करने के फैसले पर छात्र नाराज, पटना में जमकर विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.