Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीता सोरेन की दो टूक, अगर मुंह खोला तो कितनों के सत्ता सुख का सपना चूर हो जायेगा
    झारखंड

    सीता सोरेन की दो टूक, अगर मुंह खोला तो कितनों के सत्ता सुख का सपना चूर हो जायेगा

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2024Updated:March 20, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मंगलवार को भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद सोरेन परिवार की बड़ी बहु सीता सोरेन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि और मेरे बच्चों ने मुँह खोलकर भयावह सच्चाई उजागर किया तो कितनों का राजनैतिक और सत्ता सुख का सपना चूर चूर हो जायेगा. उन्होंने कहा कि  मेरे पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के निधन के बाद से मेरे और मेरे बच्चों के जीवन में जो परिवर्तन आया, वह किसी भयावह सपने से कम नहीं था. मुझे और मेरी बेटियों को न केवल उपेक्षित किया गया, बल्कि हमें सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी अलग-थलग कर दिया गया.

    मेरे पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के निधन के बाद से मेरे और मेरे बच्चों के जीवन में जो परिवर्तन आया, वह किसी भयावह सपने से कम नहीं था। मुझे और मेरी बेटियों को न केवल उपेक्षित किया गया, बल्कि हमें सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी अलग-थलग कर दिया गया। 1/7

    — Sita Soren (@SitaSorenMLA) March 20, 2024

    उन्होंने आगे लिखा कि ईश्वर जानता है कि मैंने इस दौर में अपने बेटियों को कैसे पाला है. मुझे और मेरी बेटियों को उस शून्य में छोड़ दिया गया, जहां से बाहर निकल पाना हमारे लिए असंभव लग रहा था. मैंने न केवल एक पति खोया, बल्कि एक अभिभावक, एक साथी और अपने सबसे बड़े समर्थक को भी खो दिया. मेरे इस्तीफे के पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है. यह मेरी और मेरी बेटियों की पीड़ा, उपेक्षा और हमारे साथ हुए अन्याय के खिलाफ एक आवाज है. जिस झारखंड मुक्ति मोर्चा को मेरे पति ने अपने खून-पसीने से सींचा, वह पार्टी आज अपने मूल्यों और कर्तव्यों से भटक गई है.

    वरना अगर मैं और मेरे बच्चों ने मुँह खोलकर भयावह सच्चाई उजागर किया तो कितनों का राजनैतिक और सत्ता सुख का सपना चूर चूर हो जायेगा और झारखंड की जनता वैसे लोगों के नाम पर थूकेंगी जिन्होंने हमेशा से दुर्गा सोरेन और उनके लोगों को मिटाकर समाप्त करने की साज़िश की है। 7/7

    — Sita Soren (@SitaSorenMLA) March 20, 2024

    उन्होंने कहा कि मेरे लिए, यह सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि मेरे परिवार का एक हिस्सा था. मेरा निर्णय भले ही दुखदायी हो, लेकिन यह अनिवार्य था. मैंने समझ लिया है कि अपनी आत्मा की आवाज़ सुनना और अपने आदर्शों के प्रति सच्चे रहना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.  उन्होंने कहा कि मैं समस्त झारखंडवासियों से अनुरोध करती हूं कि मेरे इस्तीफे को एक व्यक्तिगत संघर्ष के रूप में देखें, न कि किसी राजनीतिक चाल के रूप में. झारखंड और झारखंडियों के लिये अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के नाम की आज दुहाई देकर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोगों से विनती है कि मेरे मुँह में अंगुली नहीं डालें. वरना अगर मैं और मेरे बच्चों ने मुँह खोलकर भयावह सच्चाई उजागर किया तो कितनों का राजनैतिक और सत्ता सुख का सपना चूर चूर हो जायेगा और झारखंड की जनता वैसे लोगों के नाम पर थूकेंगी जिन्होंने हमेशा से दुर्गा सोरेन और उनके लोगों को मिटाकर समाप्त करने की साज़िश की है.

    ये भी पढ़ें: कल्पना सोरेन को सीता की बेटियों ने दिया जवाब, अपनी वास्तविकता छिपाने के लिए मेरे पिता के नाम का इस्तेमाल न करें

    Jmm Johar Live जोहार लाइव बीजेपी रांची सीता सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखनन विभाग की कार्रवाई, अवैध स्टोन चिप्स व बालू लदे चार हाईवा जब्त
    Next Article जहाज रेस्क्यू के लिए बुल्गारियाई राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू को दिया धन्यवाद, इंडियन नेवी को सराहा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.