Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी ने की बैठक, आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी ने की बैठक, आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: लोकसभा आम चुनाव के स्वच्छ, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आयोजन के मद्देनजर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त फ्लाइंग स्क्वाड दल, स्टेटिक सर्विलांस दल, वीडियो सर्विलांस दल, वीडियो व्यूइंग दल एवं एमसीएमसी कोषांग की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल, स्वच्छ एवं निष्पक्ष आयोजन में अलग-अलग दलों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए.

    वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी को निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य को पूरी गंभीरता से करने का निर्देश दिया. मौके पर लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित मामलों को लेकर सी विजिल एप तथा ईएसएमएस पोर्टल के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तार से सभी को जानकारी दी गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी को उनके उनके क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के सभी प्रावधानों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने एवं किसी भी तरह से अवहेलना से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन संबंधित विभिन्न कार्यों के दौरान समय का विशेष ध्यान रखने एवं तय समय सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया.

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी दलों एवं संबंधित कोषांग के अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने-अपने दल/कोषांग की बैठक आयोजित कर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा एवं आगे किए जाने वाले कार्यों को लेकर पूरी तरह से कार्य योजना तैयार रखने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा के उपरांत आदर्श आचार संहिता के विभिन्न प्रावधानों, आदर्श आचार संहिता लागू होने की अवधि के 24, 48 व 72 घंटे के अंदर किए जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक जानकारियां दी गई एवं उपस्थित दलों के अधिकारियों आदि की दुविधाओं को भी दूर किया गया.

    बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके उनके क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मतदान केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं मतदान के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मतदान केंद्र पर सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों अधिकारियों पुलिस अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे.

    आज की खबर आम आम चुनाव एसपी डॉ विमल कुमार करंट न्यूज चंदन कुमार चुनाव जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज लोकसभा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत का भविष्य तय करेगा यह चुनाव : शशि थरूर
    Next Article झारखंड में 29,521 केंद्र पर डाले जाएंगे वोट, राज्य में 57 मतदान केंद्र बढ़े

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026
    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    Latest Posts

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.