Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की लांचिंग पर सीएम बोले, बच्चों के करियर को उड़ान देगी सरकार
    झारखंड

    गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की लांचिंग पर सीएम बोले, बच्चों के करियर को उड़ान देगी सरकार

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के गरीब बच्चे-बच्चियों को पढ़ाई के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी है. बच्चे अपना भविष्य संवारने की दिशा में आगे बढ़ें, सरकार आर्थिक मदद करने को तैयार है. मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित समारोह में स्टूडेंट्स को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का तोहफा दिया. मुख्यमंत्री ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब आप और आपकी पढ़ाई के बीच आर्थिक तंगी को बाधा नहीं बनने देंगे. आपके करियर को सरकार उड़ान देगी.

    शिक्षा का बेहतर वातावरण कर रहे तैयार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. इस राज्य के सभी वर्ग के बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिले, इसके लिए कई योजनाएं चल रही है. जब तक यहां के बच्चे पढ़-लिखकर अच्छा मुकाम हासिल नहीं करेंगे, तब तक इस राज्य को आगे नहीं ले जा सकते हैं. ऐसे में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं.

    बच्चों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक गरीब प्रदेश है. यहां के आदिवासी, मूलवासी परिवारों के बच्चे आर्थिक कठिनाइयों की वजह से उच्च शिक्षा पाने से वंचित हो जाते हैं. ऐसे में इन गरीब आदिवासी, मूलवासी बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने राज्य के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्य धारा में लाने का कार्य कर रहे हैं.

    बच्चों के सपनों को पूरा करने का प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गरीब बच्चों ने अपने भविष्य को लेकर जो सपना देखा है, उसे पूरा करने की दिशा में सरकार उनके साथ खड़ी है. जो बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और लॉयर आदि बनने की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन पैसे की तंगी व्यवधान पैदा कर रही है. वैसे बच्चों को सरकार आर्थिक सहयोग करेगी, ताकि वे पढ़ लिखकर एक अच्छा मुकाम हासिल करें और राज्य के साथ अपने परिवार तथा समाज को सशक्त बनाने में अहम योगदान कर सकें.

    नहीं रखना होगा कुछ गिरवी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी उन्हें आर्थिक मदद के लिए गारंटी नहीं देनी होगी. सरकार गारेंटर बनेगी. गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण मिलेगा. इसमें आपको सरकार की ओर से कई रियायतें भी मिलेंगी. वहीं, मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को डिप्लोमा स्तरीय कोर्स के लिए प्रतिवर्ष 15 हज़ार रुपए बीटेक कोर्स के लिए प्रतिवर्ष 30 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

    बच्चों को दे रहे हैं सुविधा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को प्रतियोगिता-परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेज को करने के लिए सरकार आर्थिक मदद कर रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग करने के साथ रहने खाने का भी खर्च सरकार वहन कर रही है. वहीं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों की विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए शत प्रतिशत स्कॉलरशिप राज्य सरकार दे रही है.

    हाईलाइट्स

    • 12 सौ विद्यार्थियों को मिला गुरुजी क्रेडिट कार्ड. 900 छात्राओं को मानकी मुंडा छात्रवृति योजना का लाभ.
    • गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के पोर्टल की हुई लॉन्चिंग.
    • झारखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के नए वेब पोर्टल का शुभारंभ.
    • गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग का सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक धनबाद एवं एचडीएफसी बैंक के साथ हुआ एमओयू.
    • झारखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद और राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत के मध्य हुआ एमओयू.
    • क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची में नवनिर्मित 3-D थिएटर का हुआ उद्घाटन.

    ये रहे मौजूद

    मंत्री सत्यानंद भोक्ता और बादल, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा, पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा, उच्च शिक्षा निदेशक रामनिवास यादव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर : आज रात तक आ सकता है CAA के नियमों का नोटिफिकेशन, केंद्र करेगा जारी!

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़ी खबर : आज रात तक आ सकता है CAA के नियमों का नोटिफिकेशन, केंद्र करेगा जारी!
    Next Article मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, ASI को भोजशाला मंदिर के सर्वे को दी मंजूरी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.