Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों को दबोचा
    क्राइम

    सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपियों को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : झारखंड के दुमका में हुए स्पेनिश महिला से एवं पलामू में छत्तीसगढ़ की ऑर्केस्ट्रा कलाकार से सामूहिक दुष्कर्म का मामला शांत अभी शांत भी नहीं हुआ था कि साहिबगंज से एक बार फिर झारखंड को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आयी है. मामला सामूहिक दुष्कर्म का है है. जिसमें एक अधेड़ उम्र की आदिवासी महिला के साथ तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म किया जाने की बात सामने आयी है. घटना बोरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात की है.

    मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम 45 वर्षीय एक आदिवासी महिला मंगरूटीकर में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मेले में शराब बेचने गयी थी. मेला के बाद रात में महिला गांव के ही तीन युवकों के साथ बहियार के रास्ते अपने घर लौट रही थी. इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवकों ने महिला के साथ जबरदस्ती की और फरार हो गये.

    तीनों आरोपी गिरफ्तार

    घटना के बाद पीड़िता शुक्रवार की सुबह बोरियो थाना पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 21/24 दर्ज कर तीन आरोपित बुद्धिनाथ मुर्मू, सुरेश हेम्ब्रम, बाबू उर्फ परता टुडू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.

    Boria Police Station football tournament jharkhand johar live news Mangrutikar Sahibganj जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड फुटबॉल टूर्नामेंट बोरिया थाना मंगरूटीकर साहिबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs ENG: अश्विन के पंजे के आगे बिखरी इंग्लिश टीम, इंग्लैंड 165-8
    Next Article अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई थी ऑटो चालक की मौत, पुलिस ने अब तक नहीं की कोई कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    आदिवासी

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    Latest Posts

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.