Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»दो हिस्सों में बंटेगी टाटा मोटर्स, बोर्ड ने दी मंजूरी
    ट्रेंडिंग

    दो हिस्सों में बंटेगी टाटा मोटर्स, बोर्ड ने दी मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्‍ली : टाटा मोटर्स के दो हिस्से होंगे. जी हां, मिली जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स दो अलग-अलग कंपनियों में बंटेगी. इसके लिए टाटा मोटर्स कंपनी के बोर्ड ने कंपनी के कारोबार को दो अलग-अलग लिस्‍टेड कंपनियों में बांटने के लिए मंजूरी दी है. इनमें से एक कमर्शियल व्हीकल (CV) के लिए होगी. वहीं, दूसरी पैसेंजर व्हीकल (PV) बिजनेस के लिए. इस बंटवारे का उद्देश्य तालमेल का लाभ उठाना और ग्रोथ को बढ़ावा देना है. सभी शेयरधारक दोनों इकाइयों में समान शेयरहोल्डिंग बनाए रखेंगे. इस डिमर्जर से ग्राहकों और कर्मचारियों पर कोई असर नहीं होगा.

    कंपनी के अनुसार, यह विभाजन 2022 में पीवी और ईवी कारोबारों को अलग-अलग करने की तर्ज पर है. इससे जवाबदेही के साथ अपनी विकास रणनीतियों को आगे बढ़ाने का अधिकार मिलता है. कमर्शियल व्हीकल बिजनेस और उससे संबंधित निवेश एक इकाई में रखे जाएंगे. जबकि दूसरी इकाई में पैसेंजर व्हीकल बिजनेस, जिसमें पीवी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, जगुआर, लैंड रोवर और संबंधित निवेश को शामिल किया जाएगा.

    यह विभाजन टाटा मोटर्स बोर्ड, शेयरधारकों, लेनदारों और नियामकों की मंजूरी के अधीन है. इसे एनसीएलटी स्‍कीम के जरिये लागू किया जाएगा. पूरी प्रक्रिया 12-15 महीनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है. टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल, पैसेंजर व्हीकल और जगुआर लैंड रोवर बिजनेस 2021 से ही अपने-अपने सीईओ के अधीन अलग-अलग काम कर रहे हैं. कंपनी ने बताया कि बेशक कमर्शियल व्हीकल और पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के बीच सीमित कनेक्शन हैं. लेकिन, तीनों बिजनेस में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण चीजें हैं जिनका कंपनी फायदा उठाना चाहती है.

    टाटा मोटर्स का मानना है कि वो इन कनेक्शन्स का इस्तेमाल कर सकती है, खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सेल्फ-ड्राइविंग कार्स और कार सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में. कंपनी को भरोसा है कि इस ड‍िमर्जर का कर्मचारियों, ग्राहकों या बिजनेस पार्टनर्स पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा.

    चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, ‘टाटा मोटर्स ने पिछले कुछ सालों में मजबूत वापसी की है. तीनों व्‍हीकल बिजनेस यूनिट्स अब अपने दम पर चल रही हैं और अच्छा कर रही हैं. यह डिमर्जर उन्हें बाजार के मौकों का बेहतर फायदा उठाने में मदद करेगा क्योंकि वे ज्यादा फोकस्ड और फ्लेक्सिबल होंगे.’

    Automobile Business Car Country CV johar live news PV Tata Motors ऑटोमोबाईल कार कारोबार जोहार लाइव न्यूज़ टाटा मोटर्स देश पीवी सीवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएसएससी प्रश्न पत्र लीक व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने बेरमो प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना
    Next Article तेलंगाना BJP विधायक ने दिया बड़ा बयान, कहा- 2024 में अगर मोदी पीएम नहीं बनेंगे तो हो जाएगा तीसरा विश्व युद्ध

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.