Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»शहबाज शरीफ बने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, पीएमएलएन और पीपीपी ने मिलकर बनाई सरकार
    ट्रेंडिंग

    शहबाज शरीफ बने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, पीएमएलएन और पीपीपी ने मिलकर बनाई सरकार

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    इस्लामाबाद: पीएमएलएन के नेता शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं. शहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के पीएम बने हैं. शहबाज शरीफ ने असेंबली में आसान जीत के साथ पीएम पद हासिल किया है. शहबाज को 336 सदस्यों वाले सदन में 201 वोट मिले जबकि उनके खिलाफ उतरे इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कैंडिडेट उमर अयूब खान को 92 वोट ही मिले. इस तरह शहबाज पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री चुने गए हैं.

    नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक ने शहबाज के प्रधानमंत्री चुने जाने की घोषणा की और उनको नेता सदन की सीट पर बुलाकर बैठाया. शहबाज को सोमवार को राष्ट्रपति हाउस ऐवान-ए-सद्र में पीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी. शहबाज ने पीएम चुने जाने के बाद पाकिस्तान की जनता, सहयोगी दलों और अपने बड़े भाई नवाज शरीफ को शुक्रिया कहा है.

    पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपनी जीत के बाद कहा कि पीएमएलएन और सहयोगी दल पाकिस्तानी, मुसलमान और इंसान के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि इस संसद में प्रतिभाशाली लोग बैठे हैं जो पाकिस्तान की स्थिति को बेहतर कर सकते हैं. इनमें पत्रकार, बुद्धिजीवी, राजनेता, धार्मिक नेता सभी शामिल हैं. शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती है और अवसर भी है. अगर हम एक साथ आते हैं और पाकिस्तान के भाग्य को बदलने का फैसला करते हैं तो हम जरूर चुनौतियों को हरा देंगे और पाकिस्तान को उसकी सही स्थिति में ले जाएंगे.

    foreign johar live news Pakistan Prime Minister Shahbaz Sharif जोहार लाइव न्यूज़ पाकिस्तान प्रधानमंत्री विदेश शहबाज शरीफ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंदेहास्पद स्थिति में महिला ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही मामले की जांच
    Next Article पदयात्रा पर निकला युवक, 23 जिलों में पैदल भ्रमण कर पहुंचा धनबाद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.