Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»फैक्ट फाइंडिंग टीम आज करेगी संदेशखाली के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा
    क्राइम

    फैक्ट फाइंडिंग टीम आज करेगी संदेशखाली के हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नरसिम्हा रेड्डी के नेतृत्व में स्वतंत्र फैक्ट फाइंडिंग टीम आज संदेशखाली जा कर हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करेगी. कोलकाता उच्च न्यायालय ने बुधवार को पटना उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश के नेतृत्व में केंद्र की छह सदस्यीय टीम को संदेशखाली जाने की अनुमति दी थी.

    एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि छह सदस्यीय स्वतंत्र फैक्ट फाइंडिंग टीम में न्यायमूर्ति एल नरसिम्हा रेड्डी (सेवानिवृत्त), हरियाणा कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी राज पाल सिंह,  चारू वली खन्ना, ओ.पी. व्यास, संजीव नायक और भावना बजाज शामिल हैं. जानकारी में बताया गया कि ये सभी लोग 3 मार्च को संदेशखाली का दौरा करेंगे.

    मालूम हो कि समिति ने 25 फरवरी को हिंसाग्रस्त संदेशखाली का दौरा करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, समिति ने इसके बाद कोलकाता हाई कोर्ट का रुख किया, जिसके बाद कोर्ट ने सभी सदस्यों को 3 मार्च को संदेशखाली जाने की अनुमति दे दी.

    इन इलाकों का दौरा करेगी टीम

    मालूम हो कि छह सदस्यीय स्वतंत्र फैक्ट फाइंडिंग टीम संदेशखाली में माझेरपारा, नतुनपारा और नस्करपारा इलाकों का दौरा करने वाली है. इससे पहले कोर्ट ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को भी गुरुवार को इस शर्त पर संदेशखाली जाने की अनुमति दी कि वह अपनी यात्रा के दौरान कोई भड़काऊ टिप्पणी नहीं करेंगे.

    Country Fact Finding Team johar live news Kolkata Majherpara Naskarpara Natunpara Sandeshkhali Tour कोलकाता जोहार लाइव न्यूज़ देश दौरा नतुनपारा नस्करपारा फैक्ट फाइंडिंग टीम माझेरपारा संदेशखाली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपरीक्षा को लेकर जाम रही जामताड़ा की सड़कें, आम आदमी परेशान
    Next Article फोर्ड टाटा के साथ मिलकर शुरू कर सकती है कारोबार, कंपनी कर रही भारत वापसी की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.