Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»लोकसभा चुनाव से पहले देश के एक करोड़ से अधिक लोगों का सुझाव एकत्र करेगी बीजेपी: सुनील सोरेन
    जामताड़ा

    लोकसभा चुनाव से पहले देश के एक करोड़ से अधिक लोगों का सुझाव एकत्र करेगी बीजेपी: सुनील सोरेन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दुमका लोकसभा के सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है. उन्होंने कहा कि देश की आजादी का यह अमृतकाल चल रहा है. यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास में एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसी परिकल्पना के आधार पर भाजपा विकसित भारत, मोदी की गारंटी, संकल्प पत्र, सुझाव अभियान का शुभारंभ करने जा रही है. उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जन-जन की आकांक्षाओं को सीधा मोदी तक पहुंचना है ताकि वे भाजपा की विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सके.

    लोगों के सुझावों व उनकी आकांक्षाओं और विचारों को जानने का लक्ष्य

    उन्होंने कहा कि आकांक्षा संग्रह अभियान कार्यक्रम जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा. इस अभियान के अंतर्गत पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणा पत्र हेतु एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझावों व उनकी आकांक्षाओं और विचारों को जानने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने बताया कि इस अभियान को दो चरणों में विभाजित किया गया है. पहले में अभियान को लांच किया जाएगा और दूसरे में सुझाव एकत्रित करने के लिए जनसंपर्क गतिविधियां चलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली में इस अभियान को लांच किया है. जनता के सुझाव हासिल करने के लिए सुझाव पेटी और मिस कॉल तथा नमो एप जैसी सुविधा प्रदान की जा रही है.

    6000 से ज्यादा सुझाव पत्तियां लगाई जाएगी

    उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने सरकार की उपलब्धियां को उन तक पहुंचाने के लिए पूरे देश में 500 एलईडी प्रचार वाहन चलाए जाएंगे. बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में 6000 से ज्यादा सुझाव पत्तियां लगाई जाएगी जहां लोग अपने सुझाव उसमें डाल सकते हैं. इसके अलावा भाजपा के सभी प्रकोष्ठ मिलकर जिला स्तर पर दो-तीन गोष्ठी के माध्यम से विभिन्न वर्ग और समुदायों के विचार एकत्र करेगी. सांसद ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा 10 लाख बुथों पर जनसंपर्क किया जाएगा जिसमें वह नमो ऐप एवं मिस्ड कॉल नंबर के माध्यम से जनता के सुझाव एकत्रित करेंगे. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण सहाय, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, जिला प्रवक्ता अंभूगति झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: BIG NEWS : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, चुनाव से पहले घटा 50% किराया

    आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुमित शरण सहाय जिला प्रवक्ता अंभूगति झा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर दुमका न्यूज हेडलाइन पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल भाजपा भाजपा जिला कार्यालय भारतीय जनता पार्टी मुख्य समाचार मोदी की गारंटी लेटेस्ट न्यूज लोकसभा विकसित भारत’ संकल्प पत्र सांसद सुनील सोरेन सिटी न्यूज सुझाव अभियान स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रम विभाग चला रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने मेहंदी व रंगोली बना कर दिया मतदान का संदेश
    Next Article BREAKING: जामताड़ा में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत, 10 घायल

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.