Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर‌ : महिलाओं को सशक्त व स्वाबलंबी बनाने की नयी पहल काबिले तारीफ : हाजी हुसैन अंसारी
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर‌ : महिलाओं को सशक्त व स्वाबलंबी बनाने की नयी पहल काबिले तारीफ : हाजी हुसैन अंसारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व उपायुक्त नैन्सी सहाय ने मधुपुर प्रखण्ड मुख्यालय में दीदी कैफे का किया उद्घाटन

    देवघर। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक कल्याण एवं निबंधन मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व उपायुक्त नैन्सी सहाय के द्वारा संयुक्त रूप से मधुपुर प्रखण्ड कार्यालय परिसर में दीदी कैफे का उद्घाटन किया गया। इस दौरान माननीय मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने उपायुक्त नैन्सी सहाय के पहल की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त कर रोजगार से जोड़ने का यह एक बेहतर माध्यम है। सखी मंडल की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार व जिला प्रशासन आगे और भी बेहतर कार्य करेगी। आने वाले समय में सभी प्रखण्ड कार्यालय में दीदी कैफे की शुरूआत होगी, जो कि वाकई काबिले तारीफ है।
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जेएसएलपीएस की दीदीयों को सशक्त व स्वावलंबी बनाने हेतु प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से उन्हें जोड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर हो सके।
    साथ हीं दीदी कैफे के संचालन के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ दीदी कैफे का संचालन पूरी तरह से सखी मंडल की दीदीयों द्वारा किया जायेगा। इससे प्रखण्ड मुख्यालय में कार्यरत कर्मियों एवं वहां आने-जाने वाले लोगों के लिए दीदी कैफे के माध्यम से घर जैसी अच्छी व शुद्ध चाय-नास्ता, कॉफी उपलब्ध तो होगी हीं साथ हीं दीदी कैफे के संचालन से सखी मंडल की दीदीयों लिए रोजगार के नये अवसर पैदा होगें एवं उनके आय के स्त्रोत में वृद्धि आयेगी।
    उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार का एक छोटा सा प्रयास एक साथ कई महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा कर देता है एवं इसका जीता-जागता उदाहरण ग्राम संगठन की महिलाएं हैं। सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न गांव की महिलाओं को प्रशिक्षित कर दीदी कैफे के रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इससे वे न सिर्फ आत्म निर्भर होकर स्वरोजगार कर पा रही हैं बल्कि अपने आय से अपने घर परिवार के लिए कुछ बचत भी कर पाती हंै, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि हम सभी के साझा प्रयास से अब सखी मंडल की महिलाएं सशक्त होकर स्वाबलंबी हो रही हैं एवं दूसरों को भी अपने पैरों पर खड़ा होकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर रही हैं।  

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है : समीर उरांव
    Next Article हजारीबाग : सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों को मिले : उपायुक्त

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.