Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने वाला है यह बजट: संजय सेठ
    झारखंड

    मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने वाला है यह बजट: संजय सेठ

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सांसद संजय सेठ ने झारखंड सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा के लिए कुछ नहीं है. यह बजट सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने वाला बजट है. झारखंड ने 1.28 लाख करोड़ का बजट पेश किया है. यह पिछली बार से 10% अधिक है. पर सरकार पिछले वर्ष की राशि का मात्र 54% ही खर्च कर पाई है. सिर्फ बजट बनाने से नहीं, विकास सरकार को धरातल पर उतरना सबसे बड़ी जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि जो सरकार अपने बजट का आधा हिस्सा ही खर्च कर पाई हो, उस सरकार के विकास का पैमाना इसी से लगाया जा सकता है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार ने जो वादे किए थे, हर साल 5 लाख नौकरी देंगे उसका क्या हुआ. नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देंगे उसका क्या हुआ. जब भाजपा की सरकार थी तो किसानों को 5000 रुपए प्रति एकड़ दिया जाता था, 2000 केंद्र सरकार दे रही है. कुल 7000 प्रति एकड़ किसानों को मिलता था. झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनते ही इस योजना को बंद कर दिया गया.

    उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि सरकार का अंतिम बजट है. इसमें कुछ प्रावधान करेंगे पर फिर इस बार किसानों के साथ गठबंधन की सरकार ने छल करने का काम किया है. गरीबों को धोती, साड़ी, दाल, चीनी देने का वादा क्या हुआ. 6 महीने में एक बार दिया जाता है, वह भी बड़ी मुश्किल से. उन्होंने कहा कि किसानों के धान खरीदी का क्या हुआ. खरीदी के पश्चात समय पर पैसा नहीं मिलना, गिला धान का बहाना बनाकर धान नहीं खरीदना. शिक्षा का हाल बेहाल है. बच्चों को कॉपी, किताब, ड्रेस, नहीं दिया जा रहा है. गांव में मात्र 8 से 10 घंटे बिजली रहती है. महीनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं. अबुआ आवास के नाम पर घोटाला और अनिमियता के खिलाफ गांव के लोग आंदोलीत हैं. जो नौकरी में है वह आंदोलित है. रोज धरना प्रदर्शन हो रहा है. कुल मिलाकर यह बजट सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने वाला है. झारखंड की आत्मा गांव में बसती है. गांव, गरीब, किसान, युवा के लिए इस बजट में कुछ नहीं है.

    ये भी पढ़ें: जामताड़ा: हेमंत सोरेन की सलामती के लिए दो दिवसीय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड सरकार डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बजट मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सांसद संजय सेठ सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स डायरेक्टर डॉ राजकुमार ने की 55 वर्षीय महिला के ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी
    Next Article पाकुड़: चार परिवार के घर जलकर राख, प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष ने दी आर्थिक मदद

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : SLDC को समय पर देना होगा बिजली के खर्च का हिसाब, देरी की तो लगेगा जुर्माना, विद्युत नियामक आयोग ने सख्त किये नियम

    October 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड : आज रांची में छाये रहेंगे बादल, राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    October 30, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : SLDC को समय पर देना होगा बिजली के खर्च का हिसाब, देरी की तो लगेगा जुर्माना, विद्युत नियामक आयोग ने सख्त किये नियम

    October 30, 2026

    झारखंड : आज रांची में छाये रहेंगे बादल, राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    October 30, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.