Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जेएमएम की संकल्प सभा में बोले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, बीजेपी के लोग बहाते हैं घड़ियाली आंसू
    झारखंड

    जेएमएम की संकल्प सभा में बोले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, बीजेपी के लोग बहाते हैं घड़ियाली आंसू

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी की संकल्प सभा मंगलवार को विधानसभा मैदान परिसर में हुई. जिसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत वरीय नेताओं ने संबोधित किया. इस दौरान जेएमएम के तमाम सांसद और विधायक मौजूद थे. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य राज्य के आदिवासी-मूलवासी को मजबूत करना है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब यहां डबल इंजन की सरकार थी तो इनलोगों ने झारखंड में 5 हजार स्कूलों को बंद कर दिया ताकि यहां के बच्चे नहीं पढ़े. ये लोग केवल घड़ियाली आंसू बहाते है. इससे पहले झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा था कि झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत परेशान कर रही आदिवासी-मूलवासी विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ यह उलगुलान है. झामुमो केंद्र सरकार की तानाशाही के विरोध में लोगों को जागरूक करने के काम में युद्ध स्तर पर जुटेगी.

    कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    विनोद पांडेय ने आगे कहा कि संकल्प सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का जोश भरने का काम किया गया है. यह अभियान तेज पकड़ेगा. केंद्र सरकार और भाजपा ने साजिश के तहत हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है. इस साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा. भाजपा भ्रष्टाचार की नई परिभाषा गढ़ रही है. उन्होंने कहा कि जो भाजपा से बाहर हैं. वह उनकी नजर में भ्रष्टाचारी है. जिन्होंने भाजपा के जुल्म के आगे घुटने टेक दिए, उसे ईमानदार कहा जा रहा है. भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को सभी लोग समझ चुके हैं. यह चुनावी साल है. बहुत जल्द जनादेश आएगा तो सबकुछ साफ हो जाएगा. झारखंड से भाजपा का सफाया हो जाएगा.

    ये भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन को झटका, कांग्रेस-आरजेडी के तीन विधायक बीजेपी में शामिल

    आज की खबर करंट न्यूज केंद्र सरकार जेएमएम जोहार लाइव झामुमो झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड मुक्ति मोर्चा डबल इंजन डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बीजेपी मुख्य समाचार मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन लेटेस्ट न्यूज विधानसभा मैदान परिसर विनोद पांडेय संकल्प सभा सिटी न्यूज स्थानीय खबर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचेक बाउंस मामला : अभिनेत्री अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर का 5 मार्च को दर्ज होगा बयान, कोर्ट ने दिया निर्देश
    Next Article झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला न्याय मार्च, बोले-जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.