Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»26 व 27 को बारिश के साथ ओले, भारत-इंग्लैंड मैच पर हो सकता है असर
    झारखंड

    26 व 27 को बारिश के साथ ओले, भारत-इंग्लैंड मैच पर हो सकता है असर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मौसम विभाग ने 26 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक राज्‍य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं ओले पड़ने की आशंका है. इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला में देखने को मिलेगा. साथ ही राज्‍य के पश्चिमी, दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 26 फरवरी को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है. इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है.

    27 फरवरी को आंधी चलने का अनुमान है. इसका असर झारखंड के कई जिलों में पड़ेगा. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इसे लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस बीच कई जगहों पर बारिश होगी. तापमान की बात करें तो राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

    फिलहाल, झारखंड में मौसम का मिजाज अभी बदला ही रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य के कई हिस्सों में है. इस कारण शुक्रवार को कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है. पतरातू में सबसे अधिक 10 मिमी बारिश हुई. मौसम केंद्र के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर बारिश हुई. दरअसल, अफगानिस्तान के ऊपर अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसका असर झारखंड में भी दिखेगा. यह पूरब की ओर बढ़ेगा. बंगाल की खाड़ी में एंटी साइक्लोन है. इसका असर भी होगा. इससे 25 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहेंगे. 24 फरवरी को राज्य के दक्षिणी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है.

    मैच पर भी हो सकता है असर

    मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 24 से 27 फरवरी तक राजधानी में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इससे भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट क्रिकेट मैच पर भी असर पड़ सकता है.

     

     

     

    Hail jharkhand johar live news Meteorological Center Meteorological Department rain ranchi Storm Weather weather forecast Weather Information weather update आंधी ओला ओलावृष्टि जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड बारिश मौसम मौसम अपडेट मौसम जानकारी मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विभाग रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, 2 की मौत, 1 घायल
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च को आयेंगे धनबाद

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    क्राइम

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.