Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजधानी में चलेगा पार्किंग पुशिंग अभियान, जानें क्या होगा
    झारखंड

    राजधानी में चलेगा पार्किंग पुशिंग अभियान, जानें क्या होगा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: शहर के महात्मा गांधी पथ (मेन रोड) पर फेरी वालों, वेंडर्स/खोमचा और अवैध वाहन पार्किंग आदि के द्वारा सड़क व सड़क फ्लैक पर अतिक्रमण करने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है. जिसके लिए रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सड़कों को जाम व अतिक्रमण मुक्त करने हेतु रांची नगर निगम, जिला प्रशासन और यातायात पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चला रही है. प्रशासक के निदेशानुसार 20 फरवरी को अपर प्रशासक कमलाकांत गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें रांची नगर निगम, जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में शहर के मुख्य पथों पर पार्किंग पुशिंग अभियान चलाने हेतु आवश्यक निर्णय लिए गए.

    ये दिए निर्देश

    • अवैध रूप से पार्किंग तथा अतिक्रमण शहर के लिए गंभीर समस्या है, इसके लिए शहर के मुख्य मार्गों पर लगातार सघन अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाए.
    • निगम क्षेत्रांतर्गत ‘Parking Pushing Drive’ सभी मुख्य मार्गों में चलाए, जिसमें मुख्य रूप से व्यवसायिक भवनों के पार्किंग स्थल को चिन्हित कर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/होटल/रेस्टुरेंट आदि के मालिक एवं कर्मचारियों के वाहनों को पार्किंग स्थल में लगवाने का कार्य किया जाए ताकि सड़क पर पार्किंग के कारण जाम की स्थिति पर रोक लगाया जा सके.
    • रांची नगर निगम के कुल 30 वाहन पार्किंग स्थल है तथा ऑटो/बस के लिए कुल 7 स्थल चिन्हित है. जिसपर अपर प्रशासक ने निदेश दिया कि शहर में जहाँ भी अव्यवस्थित रूप से मुख्य पथों पर ऑटो तथा ई-रिक्शा द्वारा पार्किंग किया जा रहा है, उन्हें चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त करना सुनिश्चित करें. साथ ही निगम की पार्किंग स्थलों पर, जहां साइनेज नहीं है, वहा पार्किंग शुल्क के साथ साइनेज लगाने का भी निर्देश दिया गया.
    • पार्किंग स्थलों की कमी के कारण कुछ एक मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है. जिसपर अपर प्रशासक द्वारा नगर प्रबंधक स्तर पर क्षेत्रवार कमिटी गठन करने का निदेश दिया गया. जिसमें यातायात पुलिस तथा जिला प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से संभावित पार्किंग क्षेत्रों को देखते हुए नये पार्किंग स्थल चिन्हित करने तथा अनधिकृत ऑटो स्टैंड हटाने का कार्य करेगी.
    • शहर के विभिन्न चौक-चौराहों तथा अन्य पथों पर अनधिकृत बिजली के खंबे, ट्रैफिक खंबे इत्यादि जो यातायात प्रभावित कर रहे है, उन्हें भी चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया.
    • वेंडिंग जोन चिन्हित तथा विस्थापित वेंडर्स को व्यवस्थित करने हेतु किए जा रहे कार्य में गति लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया.

    ये रहे मौजूद

    एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राजेश्वर नाथ आलोक, उप प्रशासक अनवर हुसैन, उप प्रशासक रविन्द्र कुमार, डीटीओ रांची, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक तथा निगम की इंफोर्समेंट टीम.

    ये भी पढ़ें: जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन का निर्देश

    Parking Pushing Drive अपर प्रशासक कमलाकांत गुप्ता अवैध वाहन पार्किंग आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन फेरी वालों महात्मा गांधी पथ मुख्य समाचार मेन रोड रांची लेटेस्ट न्यूज वेंडर्स/खोमचा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव को लेकर डीसी व एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, पदाधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article बोकारो में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डीडीसी ने डिस्ट्रिक्ट आइकन को किया सम्मानित

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.