Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 4:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डीडीसी ने डिस्ट्रिक्ट आइकन को किया सम्मानित
    झारखंड

    बोकारो में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डीडीसी ने डिस्ट्रिक्ट आइकन को किया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान डिस्ट्रिक्ट आइकन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आशा किरण बरला और गोल्डी मिश्रा को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त संदीप कुमार ने किया. मौके पर स्वीप के वरीय नोडल पदाधिकारी सह अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सीएसआर नोडल शक्ति कुमार, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता, स्वीप नोडल सह सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

    मतदान के लिए करें प्रेरित 

    मौके पर डिस्ट्रिक्ट आइकन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आशा किरण बरला व गोल्डी मिश्रा ने भी मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की. खिलाड़ियों ने जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में हर संभव सहयोग प्रशासन को करने की बात कहीं. दोनों ने बोकारोवासियों से चुनाव महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की. कहा कि वह स्वयं मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. इससे पूर्व, मौके पर स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सौरव कुमार भुवानिया ने अपने संबोधन में कहा कि जिले का मतदान प्रतिशत कम है. मतदाताओं को जागरूक कर इस बार हमने मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. इस कार्य में हमारे डिस्ट्रिक्ट आइकन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आशा किरण बरला व गोल्डी मिश्रा की अहम भूमिका है. जिस तरह इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले व राज्य का मान बढ़ाया है. वैस ही यह जिले के सभी मतदाताओं को प्रेरित कर जिले के मतदान प्रतिशत को भी बढ़ाने में हमारा सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत पूरे जिले में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी होगी. हम सभी मिलकर जिले के मतदान प्रतिशत को बढ़ाएंगे. मौके पर उपस्थित प्रिंट एवं ईलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों को भी मतदाता जागरूकता में प्रशासन का सहयोग करने की बात कहीं.

    डिस्ट्रिक्ट आइकन की भूमिका अहम 

    मौके पर निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने में स्वीप कोषांग का अहम कार्य है. मतदाताओं को मतदाता सूची को अद्यतन करने, निर्वाचन के दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने एवं स्वतंत्र – निष्पक्ष निर्वाचन का वातावरण तैयार करना आदि महत्वपूर्ण कार्य है. मतदाता जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम हुए हैं और कई होने वाले हैं. हमारे डिस्ट्रिक्ट आइकन की भागिदारी से मुझे विश्वास है हम मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लक्ष्य में सफल होंगे.

    कर्मियों को दिलाई गई मतदाता प्रतिज्ञा

    अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने कार्यक्रम में शामिल सभी को धन्यवाद दिया. उन्होंने सभी को अपने – अपने स्तर से मतदाताओं को जागरूक करने चुनाव का पर्व,देश का गर्व,करें मतदान के नारा को जन जन तक पहुंचाने की बात कहीं. मौके पर डिस्ट्रिक्ट आइकान अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आशा किरण बरला और गोल्डी मिश्रा के साथ सभी वरीय पदाधिकारी, कर्मियों ने मतदाता प्रतिज्ञा ली. स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सौरव कुमार भुवानिया ने मतदाता प्रतिज्ञा दिलाया कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सभी ने उक्त बातों को दोहराया.

    जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया कार्यक्रम का संचालन

    मौके पर डिस्ट्रिक्ट आइकन समेत सभी ने आइएम रेडी टू वोट सेल्फी में फोटो खिचवाई एवं हस्ताक्षर किया. इससे पूर्व डिस्ट्रिक्ट आइकन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आशा किरण बरला और गोल्डी मिश्रा को पौधा, शॉल एवं शिल्ड देकर प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर ने किया.

    ये भी पढ़ें: दोस्त ने दोस्त की हत्या की साजिश रच थाना पहुंचा था एफआईआर कराने, 5 लाख में हुआ था सौदा

    अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी आज की खबर आशा किरण बरला उप विकास आयुक्त संदीप कुमार करंट न्यूज गोल्डी मिश्रा जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार जिला खेल पदाधिकारी हेमलता जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन जिला प्रशासन जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डिस्ट्रिक्ट आइकन डेली न्यूज ताजा खबर निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता न्यूज हेडलाइन बोकारो मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीएसआर नोडल शक्ति कुमार स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में चलेगा पार्किंग पुशिंग अभियान, जानें क्या होगा
    Next Article सपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से टिकट

    Related Posts

    जमशेदपुर

    PM आवास योजना में देरी पर भड़के सरयू राय, बोले- अब खुद घरों में घुसेंगे लाभुक

    April 28, 2026
    चतरा

    चतरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों समेत चार को दबोचा, सात लाख की अफीम जब्त

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में कब्र से निकाली गयी महिला की ला’श, मां की ह’त्या के आरोप में बेटी समेत तीन गिरफ्तार

    April 28, 2026
    Latest Posts

    PM आवास योजना में देरी पर भड़के सरयू राय, बोले- अब खुद घरों में घुसेंगे लाभुक

    April 28, 2026

    चतरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों समेत चार को दबोचा, सात लाख की अफीम जब्त

    April 28, 2026

    रांची में कब्र से निकाली गयी महिला की ला’श, मां की ह’त्या के आरोप में बेटी समेत तीन गिरफ्तार

    April 28, 2026

    ALERT ! जामताड़ा डीसी के नाम बना डाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, विदेशी नंबर का हो रहा इस्तेमाल

    April 28, 2026

    वित्त मंत्री का सख्त रुख, पलामू में पानी संकट दूर करने के लिए तुरंत कार्रवाई के आदेश

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.