Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»विहिप का मूर्ति चोरी घटना के आरोप पर आया बयान, कहा- संगठन ऐसे आरोपों को नहीं करेगा बर्दाश्त
    क्राइम

    विहिप का मूर्ति चोरी घटना के आरोप पर आया बयान, कहा- संगठन ऐसे आरोपों को नहीं करेगा बर्दाश्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : विश्व हिन्दू परिषद रांची ग्रामीण जिला मंत्री रोबिन कुमार महतो व बजरंग दल जिला संयोजक बिनोद विश्वकर्मा ने एक संयुक्त प्रेस बयान जारी कर नगड़ी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाया है. जारी किए गए प्रेस बयान में कहा गया है कि विगत दिनों नगड़ी में सरस्वती पूजा की विसर्जन जुलूस में मुसलमानों द्वारा सुनियोजित तरीके से मस्जिद के पास घात लगाकर अचानक पथराव की गई थी. इस जानलेवा हमले में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं. जिनका इलाज अब भी चल रहा है. उस घटना से हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है. क्योंकि नगड़ी पुलिस उन उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण देने में लगी है. इस पर नगड़ी पुलिस की भूमिका संदिग्ध है.

    इन सभी घटनाओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर एक राष्ट्रीय व प्रखर देशभक्त हिन्दू संगठन बजरंग दल का नाम मंदिरों की मूर्ति चोरी में जोड़ा जा रहा है. इसमें एक खास जमात के मीडियाकर्मी भ्रम व झूठ परोसने में शामिल हैं. जबकि ये दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं. जिन दो लोगों को बजरंग दल का नेता बताया जा रहा है, वे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता नहीं हैं. इस तरह की घटना पर कभी भी पुष्टि नहीं ली जाती है जो की बहुत ही निंदनीय है. संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय से लेकर प्रखंड स्तर तक है और उसका कार्यालय सभी ज़िला में हैं पर बिना पुष्टि के ही इस तरह का ख़बर चला दिया जाता है.

    पुलिस का काम है सत्य की तलाश करे अगर कोई कहता है कि हम बजरंग दल के कार्यकर्ता है तो इसकी पुष्टि होनी चाहिए. सवाल ये है कि कौन पुष्टि किया कि वे बजरंग दल के नेता हैं?  नगड़ी पुलिस को यह समाचार की पुष्टि करनी चाहिए थी कि  एक राष्ट्रीय संगठन का नाम आया तो जिले या प्रखंड के संगठन के अधिकृत दायित्ववान अधिकारियों से बात कर इसकी पुष्टि करें. इस तरह के समाचार से संगठन की साख खराब होती है और संगठन इसको बर्दाश्त नहीं करेगा इस सन्दर्भ में आगे की कार्रवाई जरूर की जाएगी. इस समाचार का विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल रांची ग्रामीण जिला निंदा करते हुए खंडन करती है और मांग करती है कि ऐसे झूठे समाचार का स्वयं खंडन निकाले अन्यथा संगठन उन पर मानहानि का मुकदमा करेगी.

    Bajrang Dal idol theft jharkhand johar live news ranchi statement VHP जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड बजरंग दल बयान मूर्ति चोरी रांची विहिप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article28 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी रांची, CUJ के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
    Next Article तेल के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप में जमकर किया हंगामा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.