Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»जम्मू में बोले पीएम मोदी, ‘हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर ही रहेंगे’
    ट्रेंडिंग

    जम्मू में बोले पीएम मोदी, ‘हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर ही रहेंगे’

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    श्रीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री ने डोगरी में जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने जम्मू में साढ़े 32 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया. ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों से संबंधित हैं. डोगरी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें जम्मू में एक बार फिर आकर बहुत अच्छा लगा. मेरा यहां से 40 साल से भी ज्यादा पुराना नाता रहा है. बहुत कार्यक्रम किए हैं, बहुत बार आया हूं. जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्यार हम सभी के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है.

    प्रधानमंत्री ने कहा, “हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर ही रहेंगे. 70 वर्षों से अधूरे आपके सपने आने वाले कुछ ही सालों में मोदी पूरे करेगा. एक वह दिन थे जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थी. बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव ऐसी ही बातें जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य बना दी गई थी लेकिन आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है.”

    उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर बहुत दशकों तक परिवारवाद की राजनीति का शिकार रहा है. परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने हमेशा सिर्फ अपना स्वार्थ देखा है, आपके हितों की चिंता नहीं की है. परिवारवाद की राजनीति का सबसे ज्यादा अगर कोई नुकसान उठाता है, तो हमारे युवा उठाते हैं. सिर्फ अपने परिवार की सोचने वाले लोग कभी आपके परिवार की चिंता नहीं करेंगे.” अब प्रदेश परिवाद के चंगुल से बाहर निकल रहा है.

    प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी दीवार अनुच्छेद 370 की थी. इस दीवार को भाजपा की सरकार ने ढहा दिया है. उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में भाजपा को 370 दीजिए और NDA को 400 पार कर दीजिए. अब प्रदेश का कोई भी इलाका पीछे नहीं रहेगा, सब मिलकर आगे बढ़ेंगे.

    पीएम मोदी ने कश्मीर घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में बनिहाल-खड़ी-सुंबड़-संगलदान (48 किलोमीटर) और नव विद्युतीकृत बारामुला-श्रीनगर-बनिहाल-संगलदान खंड (185.66 किलोमीटर) के बीच नई रेल लाइन सहित विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण किया.

    Article 370 Country Dogri Jammu johar live news kashmir PM modi Srinagar आर्टिकल 370 कश्मीर जम्मू जोहार लाइव न्यूज़ डोगरी देश पीएम मोदी श्रीनगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक माह बीतने के बाद भी चोरों का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
    Next Article कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड का खुलासा, सब जोनल कमांडर समेत तीन नक्सलियों को चतरा पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.