Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»2-3 मार्च को होगा मांझी परगना सरदार महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन, सुनील बास्की ने दी जानकारी
    झारखंड

    2-3 मार्च को होगा मांझी परगना सरदार महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन, सुनील बास्की ने दी जानकारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मांझी परगाना सरदार महासभा का प्रखण्ड सम्मेलन स्थानीय पाटोदिया धर्मशाला दुमका रोड जामताड़ा में आयोजित की गई. सम्मेलन में विशेष रूप से समाज के विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील कुमार बास्की, सेवानिवृत्त शिक्षक देवशरण मुर्मू, नबीन मरांडी व परगाना सुनील कुमार हेम्ब्रम उपस्थित थे. सम्मेलन की अध्यक्षता माझी परगाना सरदार महासभा के जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा ने किया. सम्मेलन में जामताड़ा प्रखण्ड के सभी 22 पंचायतों के लगभग सभी गांवों से मांझी हाड़ाम, नाइकी बाबा, कूड़ा नाइकी, लासेरसाल, पारानीक, जोग पारानीक, भद्दो, गोडित आदि पदधारी लोग शामिल हुए. सम्मेलन में समाज को सुदृढ़ कैसे किया जाय तथा गांव-समाज को चलाने वाले सभी पद धारी को सरकार द्वारा निर्धारित सम्मान राशि दिलवाने एवं समाज पर हो रहे चौतरफा हमला को रोकने के लिये चर्चा की गई.

    सम्मेलन में मुख्य रूप से ग्राम सभा को शसक्त बनाने और उस दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया गया. सम्मेलन में मुख्य रूप से आगामी 2-3 मार्च को जिला स्तरीय मांझी परगाना सम्मेलन जामताड़ा कॉलेज हॉस्टल चाकड़ी में आयोजन होना है, जिसे सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया. इसके लिए प्रखण्ड स्तरीय कमिटी बनायी गई जो निम्न प्रकार है. प्रखण्ड परगाना/अध्यक्ष नाजिर सोरेन को तथा सभी पंचायतों से एक-एक मांझी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉक्टर सोरेन, परेशनाथ सोरेन, विष्णु प्रसाद सोरेन, प्रदीप हांसदा, जहरलाल किस्कु, विभीषण बास्की, बालेश्वर हेम्ब्रम, शिबलाल मुर्मू, सिकंदर टुडू, विशेश्वर हांसदा, बैधनाथ हेम्ब्रम आदि का चयन किया गया. सम्मेलन में मुख्य रूप से अर्जुन सोरेन, सोमलाल हेम्ब्रम, सुभाष हांसदा, कृष्णा टुडू, रमेश बास्की, साहेबलाल मरांडी, चुनालाल मोहली आदि मौजूद थे.

    आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नबीन मरांडी न्यूज हेडलाइन मांझी परगाना सरदार महासभा मुख्य समाचार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील कुमार बास्की लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सेवानिवृत्त शिक्षक देवशरण मुर्मू स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुधारू पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन, पशुपालन पदाधिकारी ने दी योजनाओं की जानकारी
    Next Article डिब्रूगढ़ जेल में चलाया गया चेकिंग अभियान, खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के बैरक से मिले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

    Related Posts

    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.