Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 5:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जेएसएससी पेपर लीक मामले में SIT को मिली बड़ी कामयाबी, दो बेटों के साथ विधानसभा का अवर सचिव गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी पेपर लीक मामले में SIT को मिली बड़ी कामयाबी, दो बेटों के साथ विधानसभा का अवर सचिव गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2024Updated:February 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस द्वारा गठित एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है. एसआईटी ने इस मामले में झारखंड सरकार के एक अवर सचिव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए अवर सचिव मो शमीम और उसके दो बेटों के पास से कई जरूरी दस्तावेज बरामद किया गया है. साथ ही आरोपियों के पास से कई ब्लैंक चेक भी जब्त किया गया है. बता दें कि पेपर लीक मामले में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने चार अलग अलग टीम का गठन किया था. जिसके बाद मामले में 25 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी. इस दौरान एसआईटी को मो शमीम के बारे में जानकारी मिली थी. जिसके बाद रांची एसएसपी के निर्देश पर टीम ने मो शमीम व उसके दो बेटों को उसके आवास से धर दबोचा.

    बड़ा गिरोह है शामिल

    बता दें कि जेएसएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया था. इस दौरान पेपर लीक में मो शमीम और उसके बेटों की भूमिका सामने आई थी. जिसके बाद रांची पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मो शमीम के ठिकानों पर छापेमारी कर उसे उसके दो बेटों के साथ गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने उसके ठिकाने से कई अभ्यर्थियों के ऐड्मिट कार्ड व उनके द्वारा दिए गए ब्लैंक चेक, कई एडमिट कार्ड व मोबाईल फोन बरामद किए. घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि पेपर लीक मामले में कार्रवाई लगातार जारी है. मो शमीम को गिरफ्तार किया गया है. वहीं अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. सूत्रों के अनुसार इस मामले में अवर सचिव के कई और रिश्तेदार शामिल है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वही गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है.

    ये भी पढ़ें: इनमोसा का वनभोज सह सम्मान समारोह का आयोजन, अध्यक्ष विजय सिंह को दी गई विदाई

    आज की खबर एसआईटी करंट न्यूज जेएसएससी पेपर लीक जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article कथारा जीएम ने एसीसी सदस्यों के साथ की बैठक, कैलेंडर जारी करने का निर्देश

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025
    झारखंड

    राजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, बाउरी बोले- SC लोगों के साथ हो रहा भेदभाव

    August 2, 2025
    झारखंड

    लातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व हथियार जब्त

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025

    राजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, बाउरी बोले- SC लोगों के साथ हो रहा भेदभाव

    August 2, 2025

    लातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व हथियार जब्त

    August 2, 2025

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर है अदरक, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

    August 2, 2025

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.