Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शैक्षणिक भ्रमण पर नक्सलियों के गढ़ से निकल स्कूली बच्चों ने देखी पुलिस की कार्यशैली, एसएसपी से मिल दोबारा आने की इच्छा जाहिर की
    झारखंड

    शैक्षणिक भ्रमण पर नक्सलियों के गढ़ से निकल स्कूली बच्चों ने देखी पुलिस की कार्यशैली, एसएसपी से मिल दोबारा आने की इच्छा जाहिर की

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2024Updated:February 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के स्कूली बच्चों की खुशी उस समय देखते बन रही थी जब सभी स्कूली बच्चे पहली बार शैक्षणिक भ्रमण पर जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे. दरअसल, घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से पहली बार जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे स्कूली बच्चों ने जिला कार्यालय सहित अन्य कई जगहों को देखा.

    शैक्षणिक भ्रमण पर पहली बार जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे स्कूली बच्चों में उत्साह देखने लायक था. इस दौरान बच्चों को पुलिस की कार्यशैली के बारे में भी बताया गया. वहीं, जमशेदपुर के जुबली पार्क, चिड़ियाघर और अन्य स्थलों का भी स्कूली बच्चों को भ्रमण कराया गया. बच्चों को शहर बहुत ही पसंद आया और उन्होंने भविष्य में दोबारा आने की इच्छा जाहिर की.

    बता दें कि पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम व नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुड़ियान के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 49 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर जिला मुख्यालय पहुंचे. आंठवी कक्षा की मुनी मुंडा और उसके पिता रतन मुंडा पहली बार शहर आए. वहीं, आंठवीं की छात्रा मालती मुंडा ने बताया कि वे सभी पहली बार जमशेदपुर आए हैं.

    यहां आकर उन्हें अच्छा लगा. यहां आकर उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय, जिला समाहरणालय और चिड़ियाघर देखा. छात्रों ने बताया कि उन्हें कभी जिला मुख्यालय आने का अवसर नहीं मिला था लेकिन शैक्षणिक भ्रमण के तहत वे अपने शिक्षकों के साथ आए हैं और यहां आकर कई नई बातें और चीजें जानने को मिली. इस दौरान बच्चों के बीच खेल-कूद सामग्री भी वितरित की गई.

    ये भी पढ़ें : कांग्रेस पार्टी से निकाले जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का आया रिएक्शन, कहा- राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता 

    Educational Tour jamshedpur jharkhand johar live news Naxal affected area Naxal area Naxal village police headquarters School students छात्र जमशेदपुर जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड नक्सल क्षेत्र नक्सल ग्राम नक्सल प्रभावित क्षेत्र पुलिस मुख्यालय शैक्षणिक भ्रमण स्कूल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस पार्टी से निकाले जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का आया रिएक्शन, कहा- राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता
    Next Article पाकिस्तान में वोटों की गिनती लटकी अधर में, इलेक्शन कमिशन का दोबारा मतदान का ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.