Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 4:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 फरवरी को पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगी अंडमान-निकोबार, विभिन्न समुदायों से करेंगी बात
    ट्रेंडिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 फरवरी को पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगी अंडमान-निकोबार, विभिन्न समुदायों से करेंगी बात

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2024Updated:February 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 फरवरी को पांच दिवासित यात्रा पर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पहुंचेंगी. यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रोपदी मुर्मू की द्वीपसमूह की यह पहली यात्रा होगी.

    उनका स्वागत उपराज्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीके जोशी, अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ (सीआईएनसीएएन) एयर मार्शल साजू बालकृष्णन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा. 19 से 23 फरवरी तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अपने प्रवास के दौरान, राष्ट्रपति सेल्युलर जेल, स्वराज द्वीप (हैवलॉक द्वीप) कैम्पबेल बे, इंदिरा पॉइंट का दौरा करेंगी. साथ ही, द्वीप के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न समुदायों और अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी.

    राष्ट्रपति मुर्मू नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप (रॉस द्वीप) का भी दौरा करेंगी, जहां अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एकीकृत विकास निगम लिमिटेड (एएनआईआईडीसीओ) की प्रबंध निदेशक नंदिनी पलीवाल राष्ट्रीय स्मारक के प्रस्तावित विकास के बारे में उन्हें जानकारी देंगी.

    राष्ट्रपति के द्वीपसमूह की निर्धारित यात्रा के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने द्वीपों में पैरा-ग्लाइडर्स, पैरा-मोटर्स, हैंड ग्लाइडर्स, मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी), मानव रहित हवाई प्रणाली समाधान (यूएएसएस), माइक्रोलाइट विमान, दूरस्थ रूप से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के विमान, चीनी लालटेन, क्वाडकॉप्टर या यहां तक ​​कि विमान से पैरा जंपिंग जैसे उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्मों के उपयोग पर रोक लगा दी है.

    ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में भूकंप के जबरदस्त झटकों से हिली धरती, लोगों में दहशत

    Andaman-Nicobar Country Draupadi Murmu Islands johar live news President अंडमान-निकोबार जोहार लाइव न्यूज़ देश द्रौपदी मुर्मू द्वीपसमूह राष्ट्रपति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान में भूकंप के जबरदस्त झटकों से हिली धरती, लोगों में दहशत
    Next Article आजसू कमेटी की पदाधिकारियों व प्रभारियों संग समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत करने पर की चर्चा

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जल संकट को लेकर बागबेड़ा विकास समिति ने DC को सौंपा ज्ञापन, कहा – तत्काल हो समाधान

    June 17, 2025
    चाईबासा

    भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच

    June 17, 2025
    Latest Posts

    सिविल कोर्ट से कैदी फरार, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2025

    झारखंड के दो मजदूरों की मौत, विधायक जयराम महतो ने सरकार पर साधा निशाना

    June 17, 2025

    बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त, एक घायल

    June 17, 2025

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल जब्त

    June 17, 2025

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.