Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भारत पर दुनिया भर के निवेशकों की नजर, चीन में ड्रैगन का सूखा गला
    ट्रेंडिंग

    भारत पर दुनिया भर के निवेशकों की नजर, चीन में ड्रैगन का सूखा गला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दुनियाभर के निवेशकों की भारत और चीन पर करीबी नजर है. भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही बड़ी अर्थव्यवस्था है. दूसरी ओर चीन की इकॉनमी कई तरह की मुश्किलों से जूझ रही है. साथ ही पश्चिमी देशों के साथ उसकी खाई बढ़ती जा रही है. सिंगापुर के एमएंडजी इन्वेस्टमेंट्स में एशियन इक्विटीज पोर्टफोलियो मैनेजर विकास प्रसाद ने कहा कि कई कारणों से लोगों की भारत में दिलचस्पी है. इसका एक कारण यह भी है कि भारत चीन नहीं है. भारत के अगले कई साल तक तेजी से ग्रोथ करने की उम्मीद है. पिछले दो दशक में भारत की जीडीपी 500 अरब डॉलर से 3.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुकी है. अगले कई साल तक भारत की इकॉनमी से सालाना सात फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है.

    जनवरी में भारत कुछ समय के लिए हॉन्ग कॉन्ग को पछाड़कर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा इक्विटी मार्केट बन गया था.  कुछ निवेशकों को कहना है कि भारत लगातार बढ़ता जाएगा.  Morgan Stanley की मानें तो 2030 तक भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया.  MSCI Inc. डेवलपिंग मार्केट इक्विटीज बेंचमार्क में भारत का वेट 18% पहुंच गया है जबकि चीन का कम होकर 24.8% रह गया है.

    जापान के रिटेल इन्वेस्टर्स भी भारत पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं.  भारत पर फोकस्ड पांच म्यूचुअल फंड्स इनफ्लो के मामले में टॉप 20 में शामिल हैं.  नोमूरा इंडियन स्टॉक फंड में एसेट्स चार साल के टॉप पर है.  Marshall Wace जैसे हेड फंड्स का कहना है कि भारत की मजबूत ग्रोथ और राजनीतिक स्थिरता के कारण निवेशक भारत का रुख कर रहे हैं.  अमेरिका और दूसरे कई देशों की कई कंपनियां भी भारत का रुख कर रही हैं.  उदाहरण के लिए आईफोन के कुल ग्लोबल आउटपुट में भारत की हिस्सेदारी सात परसेंट है.  हालांकि एफआईएम पार्टनर्स लिमिटेड में मैक्रो स्ट्रैटजी के हेड चार्ल्स रॉबर्टसन ने कहा कि भारत को अभी लंबा रास्ता तय करना है.

    भारत में निवेश की हिमायत करने वालों का कहना है कि यहां अभी ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं.  देश की पर कैपिटा इनकम अभी काफी कम है और भारत ने कई साल के विस्तार की बुनियाद रख दी है.  रुपये को ग्लोबलाइज करने के प्रयास किए जा रहे हैं.  मोदी सरकार ने फाइनेंशियल इनक्लूजन के लिए कई कदम उठाए हैं.  करोड़ों लोगों का जनधन खाता खोला गया है और क्रेडिट तक उनकी पहुंच सुनिश्चित हुई है.  इससे दुनियाभर के निवेशकों की भारत में दिलचस्पी बढ़ी है.  सरकार देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए काफी पैसा खर्च कर रही है.

    Business China Country foreign India investors johar live news कारोबार चीन जोहार लाइव न्यूज़ देश निवेशक भारत विदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के पूर्व पीएम को मिली कैदी नंबर 804 की वर्दी, जेल में करेंगे ये काम
    Next Article आपराधिक घटना को अंजाम देने का बना रहे थे प्लान, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल-मैगजीन बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह ने मानी हार; बोले- नीरज को बधाई नहीं देंगे

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.