Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»कीमो के बगैर ठीक होंगे ब्लड कैंसर के मरीज, चंडीगढ़ पीजीआई ने ढूंढा इलाज
    ट्रेंडिंग

    कीमो के बगैर ठीक होंगे ब्लड कैंसर के मरीज, चंडीगढ़ पीजीआई ने ढूंढा इलाज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चंडीगढ़ : कैंसर जैसी बीमारी का नाम सुनकर ही लोग कांप जाते हैं.  बड़े-बड़े वैज्ञानिक अब तक कैंसर का इलाज नहीं खोज पाए हैं.  इस कड़ी मेंचंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने कैंसर के इलाज में एक अहम उपलब्धि हासिल की है.  करीब डेढ़ दशक के शोध के बाद पीजीआई के विशेषज्ञों ने कीमो के बगैर ही कैंसर का इलाज तलाश लिया है.

    बताया गया कि इसे लेकर सफल परीक्षण हो चुका है.  हेमेटोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने एक्यूट प्रोमाइलोसाइटिक ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) के मरीजों को बिना कीमो दिए पूरी तरह से ठीक करने का दावा किया है.  पीजीआई के अधिकारियों का दावा है इस उपलब्धि को हासिल करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है.  पीजीआई की इस शोध को ब्रिटिश जरनल ऑफ हेमेटोलॉजी में प्रकाशित किया गया है.

    पीजीआई हेमेटोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. पंकज मल्होत्रा ने सोमवार को बताया कि इस बीमारी में अगर मरीज ने पहले 15 दिनों में खुद को संभाल लिया तो इलाज के अच्छे नतीजे सामने ओते हैं.  उन्होंने बताया कि दुनिया में अब तक कैंसर के मरीजों को इलाज कीमो से ही हो रहा है.  पीजीआई चंडीगढ़ ने पहली बार कीमो के बजाय मरीजों को दवाओं की खुराक दी.  इसमें विटामिन ए और आर्सेनिक ट्राई-ऑक्साइड शामिल किया गया.

    शोध में शामिल डॉ.चरनप्रीत सिंह ने बताया कि 15 वर्षों तक संस्थान में चले इस शोध में 250 मरीजों को शामिल किया गया.  उन मरीजों को कीमो की जगह दवा दी गई.  गंभीर मरीजों को दो साल तक और कम गंभीर मरीजों को चार महीने तक दवा दी गई.  लगातार फॉलोअप के साथ टेस्ट किए गए.  सभी 250 मरीजों की जब कीमो वाले मरीजों से तुलना की गई तो परिणाम काफी बेहतर मिला.  उन्होंने बताया कि शोध में शामिल मरीजों पर इलाज की सफलता दर 90 प्रतिशत रही.

    Blood Cancer Cancer Chandigarh Country health johar live news PGI treatment ईलाज कैंसर चंडीगढ़ जोहार लाइव न्यूज़ देश पीजीआई ब्लड कैंसर सेहत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleज्ञानवापी : परिसर के सभी बंद तहखानों की जांच की मांग पर कोर्ट में आज होगी सुनवाई
    Next Article विधानसभा के विशेष सत्र का अंतिम दिवस आज, हंगामेदार होने के आसार  

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, छज्जा गिरने से 30 से ज्यादा लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

    June 10, 2026
    झारखंड

    देवघर में घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया JE, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में गरजा बुलडोजर, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

    June 10, 2026
    Latest Posts

    गिरिडीह में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, छज्जा गिरने से 30 से ज्यादा लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

    June 10, 2026

    देवघर में घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया JE, ACB की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    June 10, 2026

    देवघर में गरजा बुलडोजर, टावर चौक से शिक्षा सभा चौक तक अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

    June 10, 2026

    साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची पुरुलिया से बरामद, दंपति गिरफ्तार

    June 10, 2026

    जामताड़ा के पुराने नगर भवन पर खत्म हुआ विवाद, विद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया भवन

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.