Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Oct, 2025 ♦ 1:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राहुल गांधी पर सुनीता चौधरी का कटाक्ष, बोली- स्वतंत्रता सेनानियों का किया अपमान
    झारखंड

    राहुल गांधी पर सुनीता चौधरी का कटाक्ष, बोली- स्वतंत्रता सेनानियों का किया अपमान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: सोमवार को आजसू पार्टी की विधायक सुनिता चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों का रामगढ़ में अपमान करने का काम किया है. यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं भारत तोड़ो अन्याय यात्रा है. कांग्रेसियों की शुरू से वीर-शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान करने की मानसिकता रही है. आज रामगढ़ में भी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नाम पर निकाली गई रैली में यही देखने को मिला. राहुल गांधी ने रामगढ़ से गुजरने के क्रम में न तो झारखंड के प्रख्यात सिद्ध पीठ मां छिन्नमस्तिके रजरप्पा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और न ही रामगढ़ में स्थापित लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, महात्मा गांधी की प्रतिमा, महात्मा गांधी के समाधी स्थल, बाबा भीमराव अम्बेडकर, रामगढ़ की हृदय स्थल सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा ओर न ही वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने काफिले की गाड़ी से उतरना भी उचित नहीं समझ.

    सुनीता चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने रामगढ़ की पावन धरती का अपमान किया है. यह केवल रामगढ़ का ही नहीं, पूरे भारत देश का अपमान है. महापुरुषों के अपमान से रामगढ़ की जागरूक जनता काफी दुखी है. उन्होंने कहा कि आप सभी को ध्यान होगा कि पटेल चौक में भी लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने में कांग्रेसियों के द्वारा ही विरोध किया गया था. हम रामगढ़ की जनता का धन्यवाद देते हैं जिन्होंने वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा लगाने में आजसू पार्टी के द्वारा की गई आंदोलन में साथ दिया. तभी जाकर लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पटेल चौक पर स्थापित हो पाई थी. जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान देने का काम किया, वहीं कांग्रेसियो के द्वारा हमेशा उनका अपमान किया गया. यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं, भारत तोड़ो अन्याय यात्रा है.

    ये भी पढ़ें: कल्पना सोरेन से मिले राहुल गांधी, कहा- एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे

    अपमान आज की खबर आजसू पार्टी करंट न्यूज कांग्रेसियों जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा भीमराव अम्बेडकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा महात्मा गांधी मां छिन्नमस्तिके रजरप्पा मंदिर मुख्य समाचार रामगढ़ राहुल गांधी लेटेस्ट न्यूज विधायक सुनिता चौधरी वीर-शहीदों समाधी स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल सिटी न्यूज सुनिता चौधरी स्थानीय खबर स्वतंत्रता सेनानियों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेवि में मनाया गया ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम
    Next Article सरकार को अस्थिर करने का जो षड्यंत्र बीजेपी ने रचा था, वह विफल साबित हुई: हरिमोहन मिश्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, कुमार राजा फिर से महानगर अध्यक्ष 

    October 4, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली राहुल सिंह की धमकी, मैनेज करो नहीं तो अंजाम बुरा होगा

    October 4, 2025
    जमशेदपुर

    पूर्वी सिंहभूम में ग्राम संपत्ति पोर्टल, QR कोड से मोबाइल पर सीधे मिलेगी विकास योजनाओं की जानकारी…

    October 4, 2025
    Latest Posts

    कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, कुमार राजा फिर से महानगर अध्यक्ष 

    October 4, 2025

    भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली राहुल सिंह की धमकी, मैनेज करो नहीं तो अंजाम बुरा होगा

    October 4, 2025

    पूर्वी सिंहभूम में ग्राम संपत्ति पोर्टल, QR कोड से मोबाइल पर सीधे मिलेगी विकास योजनाओं की जानकारी…

    October 4, 2025

    उत्तर बिहार में नई हवाई सेवा, मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट को मिली मंजूरी…

    October 4, 2025

    रांची में 30 नवंबर को भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

    October 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.