Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 5:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मामले में सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, मंत्री को सौंपी जांच की जिम्मेदारी
    जोहार ब्रेकिंग

    कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मामले में सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, मंत्री को सौंपी जांच की जिम्मेदारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गढ़वा/रांची : जिले के कांडी प्रखंड में छात्रा के गर्भवती होने की खबर का गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले के जांच की जिम्मेदारी पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर को सौंपी है। मंत्री कांडी स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, छात्रा के पिता द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी पीड़ित के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। बता दें कि छात्रा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा है। घटना के सामने आने के बाद से ही छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मिथिलेश ठाकुर गढ़वा के विधायक हैं, इसलिए मुख्यमंत्री ने उन्हें जांच का जिम्मा सौंपा है।
    बुधवार को बाल कल्याण समिति गढ़वा के अध्यक्ष उपेंद्र नाथ कांडी पहुंचे थे और घटना की जानकारी ली थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई अफसर व अन्य इस मामले में अपराधी हैं। सघन जांच के बाद दोषियों को गिरफ्तार कर सजा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार उपायुक्त हर्ष मंगला ने बेहद संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की पहल की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक अफसर यह पता नहीं लगा सके हैं कि छात्रा को किसने गर्भवती किया।
    सूत्रों के मुताबिक, छात्रा के गर्भवती होने के बाद उसके अबॉर्शन कराने जाने की खबर है। साथ ही इस मामले में बरडीहा थाना क्षेत्र में नाबालिग के पिता मामला दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग के चचेरे भाई को बुधवार की शाम को गिरफ्तार किया है। नाबालिग के पिता की ओर से थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि नाबालिग को झांसे में लेकर उसके साथ गलत किया गया है।
    छात्रा के अबॉर्शन की खबरों के बाद मामले में संबंधित अस्पताल व उसके संचालक पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। हालांकि अभी अबॉर्शन की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस संबंध में एसडीपीओ बाहमन टूटी ने बताया कि बरडीहा थाना में मामला दर्ज करने के तत्काल बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    गढ़वा के बालिका आवासीय स्कूल में मंगलवार को नौवीं की छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया था। छात्रा को उल्टी करते देख वार्डन को शक हुआ। पूछताछ करने पर छात्रा ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। इसलिए उसे उल्टी हो रही है। बाद में जब प्रेग्नेंसी किट से जांच की गई तो छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हो गई। मामला जब अफसरों तक पहुंचा तो वे जांच के लिए स्कूल पहुंचे, पर वहां कोई नहीं मिला। वार्डन और एकाउंटेंट फरार हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपत्थलगढ़ी जनसंहार की जांच केन्द्र सरकार कराये : भाजपा
    Next Article चाईबासा : जवानों को पहाड़ों पर चढ़ता देख भागे नक्सली, दैनिक उपयोग की सामग्री सहित कारतूस बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में एथलेटिक्स का महाकुंभ, 12 राज्यों के 650 से ज्यादा खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभा का प्रदर्शन

    September 22, 2025
    जमशेदपुर

    टाटा पावर एमपीएल और लोक भारती ने धनबाद में 300 युवाओं के लिए निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र किया शुरू…

    September 22, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में महिला ने ट्रेन के सामने लगा दी छालांग, जांच में जुटी रेलवे पुलिस…

    September 22, 2025
    Latest Posts

    रांची में एथलेटिक्स का महाकुंभ, 12 राज्यों के 650 से ज्यादा खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभा का प्रदर्शन

    September 22, 2025

    टाटा पावर एमपीएल और लोक भारती ने धनबाद में 300 युवाओं के लिए निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र किया शुरू…

    September 22, 2025

    जमशेदपुर में महिला ने ट्रेन के सामने लगा दी छालांग, जांच में जुटी रेलवे पुलिस…

    September 22, 2025

    शारदीय नवरात्र 2025 : मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का क्या है प्रिय भोग और वर्जित फल… जानें

    September 22, 2025

    राजद नेता जयशंकर ठाकुर की खेत में मिली ला’श, सुबह साढ़े छह बजे निकले थे घर से

    September 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.