Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व देशवासियों का गौरव : हेमन्त सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व देशवासियों का गौरव : हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 20201 Comment2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मोरहाबादी मैदान रांची के बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
    इस अवसर पर बापू वाटिका स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन व रामधुन प्रस्तुत किये। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित सभी लोग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की आत्मीयता में खो से गये।
    दो मिनट का मौन
    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
    परायी पीर को अपना समझ उसे दूर करने का यत्न ही महात्मा गांधी का संदेश
    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा परायी पीर को अपना समझ उसे दूर करने का यत्न ही महात्मा गांधी का संदेश था, हमें इसे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
    हम सभी को गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसा व्यक्तित्व हमारे देश ने पाया था।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का इस देश में होना हम सबों को गर्व महसूस कराता है। हम सभी को इस बात का गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसा व्यक्तित्व हमारे देश ने पाया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ऐसे समाज की कल्पना की थी जिसमें हर व्यक्ति सुख समृद्धि हो। समाज में किसी तरह का भ्रष्टाचार व्याप्त न हो और देश स्वावलंबी बने।
    त्याग और समर्पण की भावना से कार्य करने की आवश्यकता
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बापू के सपनों का देश बनाने के लिए हमें त्याग और समर्पण की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का दर्शन सत्य और अहिंसा पर आधारित है। हिंसा का समाज में कोई स्थान नहीं है। महात्मा गांधी ने बिना भेदभाव के गरीबी मुक्त और स्वावलम्बी देश का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के दिखाये रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सभी को बापू के दिखाए रास्ते और उनके आदर्शों की परंपरा को बनाए रखनी है।
    इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह, प्रधान सचिव, नगर विकास अजय कुमार सिंह, राज्य खादी बोर्ड के सीईओ रंजीत कुमार, रांची डीडीसी अनन्य मित्तल, पुलिस विभाग के आला अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में टाना भगत उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनिल कपूर नहीं कर रहे हैं इंडियन 2 में काम
    Next Article लोहरदगा में कर्फ्यू में ढील, ड्रोन से निगरानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.