Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 11:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»सेहत के लिये फायदेमंद है शरीफा, शरीर को देता है शीतलता और एनर्जी
    सेहत

    सेहत के लिये फायदेमंद है शरीफा, शरीर को देता है शीतलता और एनर्जी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    शरीफा स्वादिष्ट और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। यह शरीर को शीतलता और एनर्जी देता है। डाइजेशन सिस्टम ठीक रखता है। कई न्यूट्रिशन से भरपूर शरीफा दिल को भी स्वस्थ रखता है। इसके सेवन से सेहत पर कई अन्य फायदे भी होते हैं, जिसे जानने के बाद आप इसका सेवन जरूर करने लगेंगे। शरीफा पोषक तत्वों का खजाना होता है। खासतौर से अगर इसे प्रेग्नेंसी में खाया जाए तो मां ही नहीं गर्भ में पल रहे शिशु के भी सारे पोषण की जरूर पूरी होती है।

    https://www.joharlive.com/2020/01/25/milk-and-milk-are-beneficial-for-health-will-remain-healthy-and-beauty/

    हालांकि शरीफा कई गभींर रोगों में भी बहुत फायदेमंद होता है। हाई और लो हाई बीपी, डायबिटीज, ह्रदय रोग के जोखिमों से बचाने के साथ ये इम्युन सिस्टम को भी मजबूत बनाता है, इससे शरीर को रोगों से लड़ने कि अपार शक्ति मिलती है। विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर होने के कारण ये एलर्जी और कैंसर के जोखिम से भी बचाता है। ये शरीर को मुक्त कणों या फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता हैं। इसमें बहुत अच्छी मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। शरीफा में विटामिन ए भी होता है जो आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। इतना ही नहीं आपच-गैस आदि में भी इसका सेवन लाभप्रद होता है। इसे किसी भी रूप में खाया जा सकता है। आप चाहें इसका स्मूदी बनाएं या शेक पीएं या साबूत खाएं।

    https://www.joharlive.com/2020/01/23/follow-these-remedies-to-get-rid-of-cough-problem-in-winter-season/

    प्रेग्नेंसी में शरीफा को रोज की डाइट का हिस्सा बना लें। कम से कम तीन शरीफा रोज खाएं। ऐसा करके न केवल आप अपने बच्चे का तेजी से विकास करेंगी बल्कि इससे शिशु का मस्तिष्क और प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावी ढंग से विकसित होगा। इसे रोज खाने गर्भपात के जोखिम भी कम होते हैं और नार्मल डिलेवरी के दौरान पीड़ा भी कम होती है। ये अंदर से शरीर को मजबूत बनाता है।
     शरीफे में मैग्नीशियम और पोटेशियम की मात्रा बहुत होती है और ये हार्ट अटैक के जोखिमों को रोकने में बहुत मददगार होते हैं। रोज यदि इसका सेवन किया जाए तो इससे मांसपेशियों मजबूत होती हैं और दर्द में भी आराम मिलता है। विटामिन बी 6 होमोसिस्टीन संग्रह को रोकता है, जिससे हृदय रोग जैसा जोखिम कम होतें हैं।

    https://www.joharlive.com/2020/01/20/basil-tea-is-helpful-in-reducing-belly-fat/

    रोज तीन शरीफा जरूर खाना चाहिए। इसे खाने से इम्युन जनित रोग होने की संभावना नहीं रहती है, वहीं बीमारियों से रिकवर होने में बहुत मदद मिलती है। इसे खाने से इम्युन सिस्टम बहुत मजबूत होता है जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती है।
    शरीफा खाने से न सिर्फ थकान, सुस्ती और कमजोरी दूर होती है मांसपेशियों में होने वाले दर्द से भी ये आराम दिलाता है।
    यह टाइप -2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने के साथ शरीफा हाई और लो बीपी में भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम काफी अच्छी मात्रा में होता है जिससे ये दो बीमारियां कंट्रोल में रहती है।
    शरीफा को रोज सुबह या दोपहर में खाना ज्यादा श्रेयस्कर होता है। कोशिश करे कि एक साथ दो शरीफा जरूर खाएं।

    शरीफा के सेहत लाभ

    1 शरीफा में कई पोषक तत्व और फायदेमंद खनिज होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, मैगनीशियम, तांबा और फाइबर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
    2 शरीफे का ऊपरी वाला भाग फोड़े और अल्सर के इलाज के लिए फायदेमंद होता है। इसका सूखा पाउडर डायरिया और पेचिश को ठीक करने में काम आता है।
    3 सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या अधिक रहती है, तो इसे अवश्य खाएं। इसके छाल में टैनिन होता है, जो हर्बल औषधि के लिए प्रयोग किया जाता है। दांत दर्द में भी पेड़ की छाल से उपचार किया जाता है।
    4 इसके सेवन से दिल के साथ शुगर लेवल भी सामान्य रहता है। शरीफे में सोडियम और पोटैशियम संतुलित मात्रा में होते हैं, जिससे खून का बहाव यानी ब्लड प्रेशर में अचानक होने वाले बदलाव नियंत्रित हो जाते हैं।
    5 आज के जमाने में दिमाग़ की समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। ख़ासकर तनाव के कारण चिड़चिड़ेपन की समस्या ज़्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्रोत शरीफा खाने से दिमाग़ को शीतलता मिलती है। यह आपको चिड़चिड़ेपन से बचाकर निराशा को दूर रखता है।
    6 कमजोरी की समस्या रहती है या ऊर्जा की कमी महसूस हो रही है, तो शरीफा आपकी यह परेशानी दूर कर सकता है। यह एनर्जी का बेहतर स्रोत है। शरीफा का सेवन करने से थकावट और मांसपेशियों की कमजोरी दूर होती है।
    7 इसमें विटामिन सी बहुत ज्यादा होता है। विटामिन-सी में शरीर की रोगों से लड़ने वाली शक्ति यानी इम्यून सिस्टम को बढ़ाने की क्षमता होती है। दिन में एक बार शरीफा खाना चाहिए ताकि बीमारियों से दूर रहें।
    8 जो लोग बहुत दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो इसका सेवन करें। इसे लगातार खाकर वजन आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

    सलाद में रोज खाएं मूली, सेहत के लिए फायदेमंद है, पेट की बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

    #Online news Helth news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसनी लियोन ने कहा, मुझे जो ठीक लगता है उसे ही अपनाती हूं
    Next Article स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर और क्लेरिकल कैडर पदों पर भर्ती

    Related Posts

    fact

    संतरे से भी ज्यादा विटामिन-C देते हैं ये 5 फल, इम्युनिटी को करेंगे बूस्ट

    September 19, 2025
    Facts

    डेली जीरे का पानी पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानिए क्या…

    September 19, 2025
    सेहत

    हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान, इन आसान आदतों से करें कंट्रोल

    September 18, 2025
    Latest Posts

    दो घूसखोर अभियंता एक साथ चढ़े ACB के हत्थे, 5000 ले रहे थे रिश्वत

    September 19, 2025

    सारंडा सघन वन को आठ अक्टूबर तक घोषित किया जाए सैंक्चुअरी : सरयू

    September 19, 2025

    सीबीआई से सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच कराकर युवाओं को न्याय दिलाए हेमंत सरकार : बाबूलाल

    September 19, 2025

    वार्ड 18 में सामुदायिक भवन का शिलान्यास, सांसद महुआ माजी ने दिया विकास का भरोसा…

    September 19, 2025

    एक्सपो उत्सव मेला: चौथे दिन खरीदारी, स्वाद और संगीत से गुलजार रहा शहर

    September 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.