Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2025 ♦ 2:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत मंत्रिमंडल का विस्‍तार, 7 मंत्रियों ने ली शपथ
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत मंत्रिमंडल का विस्‍तार, 7 मंत्रियों ने ली शपथ

    Team JoharBy Team JoharJanuary 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंगलवार को 7 नए मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से हाजी हुसैन अंसारी, चंपई सोरेन, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी और मिथलेश ठाकुर और कांग्रेस से बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख ने मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। इसमें से मुख्यमंत्री समेत 4 पहले ही मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं। मंगलवार को 7 मंत्री और बनने के बाद अब सिर्फ 1 मंत्री की जगह खाली है।
    हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम व डॉ. रामेश्वर उरांव और राजद से सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। झामुमो विधायक रविंद्र नाथ महतो को विधानसभा स्पीकर बनाया गया था।
    झामुमो सीएम के अलावा 6 मंत्री पद चाहता है। पार्टी का स्टैंड है कि इतने मंत्री पदों से सभी जाति-धर्म और वर्ग का प्रतिनिधित्व सरकार में हो जाएगा। इधर, कांग्रेस भी मंत्री पदों को लेकर इसी तरह का संतुलन चाहती है। ऐसे में वह कुल 5 मंत्री पद अपने कोटे से चाहती है। कांग्रेस से दो पहले ही मंत्री बन चुके हैं। अब और 3 मंत्री पद अपने कोटे से लेने के प्रयास में थी। हालांकि, माना जा रहा है कि सहमति नहीं बन पाई। इसीलिए मंत्रिमंडल में 1 पद को फिलहाल खाली रखा गया है।
    जोबा मांझी के बाद कांग्रेस कोटे से जमशेदपुर पश्चिमी सीट के विधायक बन्‍ना गुप्‍ता ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद राज्‍यपाल ने जरमुंडी के कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सबसे अंत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। झामुमो विधायक जगरनाथ महतो, कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख तथा झामुमो विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर किसी सरकार में पहली बार मंत्री बने हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : जन्म से 6 माह तक के शिशु को स्तनपान कराना जरुरी : श्वेता भारती
    Next Article दिशा पटानी दबंग स्टार सलमान खान के साथ फिर काम करने को लेकर उत्साहित है

    Related Posts

    झारखंड

    BIT सिंदरी में सीनियर-जूनियर छात्रों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल

    May 13, 2025
    कोडरमा

    मालवाहक वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, रिम्स रेफर

    May 13, 2025
    झारखंड

    सेल सिटी के पास खड़ी कार में लगी आ’ग… देखें वीडियो

    May 13, 2025
    Latest Posts

    BIT सिंदरी में सीनियर-जूनियर छात्रों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल

    May 13, 2025

    BRO के रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर कई जगहों पर फेंका

    May 13, 2025

    B.N College छात्रावास में हिंसा, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

    May 13, 2025

    आदमपुर एयरबेस पहुंचकर PM मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा

    May 13, 2025

    CBSE 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इतने प्रतिशत छात्र हुए पास…

    May 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.