Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ट्रेन में युवक की पिटाई करते टीटीई का वीडियो वायरल, रेलमंत्री बोले- ऐसी हरकत बर्दाश्त के बाहर
    क्राइम

    ट्रेन में युवक की पिटाई करते टीटीई का वीडियो वायरल, रेलमंत्री बोले- ऐसी हरकत बर्दाश्त के बाहर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2024Updated:January 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ : ट्रेन में एक टीटीई द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए और आरोपी टीटीई को सस्पेन्ड कर दिया. मामला उत्तर प्रदेश का है. दरअसल, उत्तर प्रदेश में एक ट्रेन में एक टीटीई ने युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद लखनऊ डिवीजन के अधिकारी हरकत में आए.

    इसके बाद आरोपी टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया. इस पर केंद्रीय रेल मंत्री का बयान भी सामने आया है. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त के बाहर है. ऐसे में आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया गया.

    Zero tolerance for such misconduct, TTE has been suspended. https://t.co/MycVdbzw5i

    — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) January 18, 2024

    प्राप्त खबरों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15203)  का है. वीडियो में मारपीट कर रहे टीटीई पर कार्रवाई की गई. रेलवे अधिकारी के मुताबिक, यह घटना गोरखपुर-लखनऊ रूट के बीच की है. आरोपी टीटीई का नाम प्रकाश बताया जा रहा है. मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए है. साथ ही वीडियो की भी जांच-पड़ताल की जा रही है.

    क्या है वायरल वीडियो में

    Instead of suspension he should be dismissed from the job..police case should be file too pic.twitter.com/teLgZXbsQ1

    — भाई साहब (@Bhai_saheb) January 18, 2024

    वीडियो में ट्रेन के अंदर टीटीई टिकट को लेकर युवक से मारपीट करता दिख रहा है. वह युवक पर लगातार तमाचे जड़ता नजर आ रहा है. युवक सिर्फ पुछ रहा है – सर, मुझे क्यों मार रहे हो, छोड़ दीजिए. दूसरे यात्री भी युवक को छोड़ने की अपील कर रहे हैं, लेकिन टीटीई रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच ऊपर की बर्थ पर बैठे यात्री ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. आखिर में टीटीई वीडियो बना रहे युवक पर झपट्टा मारते हुए भी दिख रहा है.

    beating Country johar live news Railway Minister TTE Up Uttar Pradesh Viral Video उत्तर प्रदेश जोहार लाइव न्यूज़ टीटीई देश पिटाई यूपी रेलमंत्री वायरल वीडियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनालंदा में धांय-धांय : अपराधियों ने एक परिवार को गोलियों से भूना, महिला की मौत
    Next Article अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों का कोचिंग में नामांकन पर रोक, गाइडलाइन जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    Latest Posts

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.