Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 4:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»अदाणी ग्रुप और तेलंगाना सरकार के बीच हुआ 12 हजार 400 करोड़ रुपये का करार   
    कारोबार

    अदाणी ग्रुप और तेलंगाना सरकार के बीच हुआ 12 हजार 400 करोड़ रुपये का करार   

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2024Updated:January 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दावोस : अदाणी समूह और तेलंगाना सरकार ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2024 में 12,400 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए चार समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौते तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी की उपस्थिति में हुए. यह समझौते तेलंगाना के ग्रीन, सस्टेनेबल, समावेशी और परिवर्तनकारी आर्थिक विकास के लिए नींव रखने में मदद करेंगे.

    अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने आने वाले 5-7 वर्षों में 100 मेगावाट के डेटा सेंटर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की घोषणा की है, जो रिन्यूएबल एनर्जी द्वारा संचालित होगा. एईएल, इस प्रोजेक्ट के लिए विश्व स्तर पर एक सक्षम सप्लायर बेस विकसित करने के लिए स्थानीय एमएसएमई और स्टार्टअप्स के साथ मिलकर काम करेगा. इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 600 लोगों को रोजगार मिलेगा.

    अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) कोयाबेस्टागुडेम में 850 मेगावाट और नचराम में 500 मेगावाट के दो पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (पीएसपी) स्थापित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा.

    अंबुजा सीमेंट अगले पांच वर्षों में 1,400 करोड़ रुपये का निवेश कर, 6 एमटीपीए सीमेंट प्लांट स्थापित करेगी. यह यूनिट 70 एकड़ में स्थापित की जाएगी, जिससे अंबुजा की क्षमता में काफी वृद्धि होगी. इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से 4,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा.

    अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, अदाणी एयरोस्पेस पार्क में काउंटर-ड्रोन और मिसाइल प्रणालियों के रिसर्च, डेवलपमेंट, डिजाइन, मैन्युफेक्चरिंग और एकीकरण के लिए व्यापक इकोसिस्टम स्थापित करने के उद्देश्य से 10 वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा. इन प्रोजेक्ट्स के जरिए तैयार होने वाला विकसित इकोसिस्टम भारत की रक्षा क्षमता को काफी बढ़ाएगा और 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा.

    अदाणी पोर्टफोलियो के बारे में जानकारी

    अहमदाबाद में मुख्यालय वाला, अदाणी पोर्टफोलियो भारत में विविध व्यवसायों का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला पोर्टफोलियो है, जिसमें लॉजिस्टिक्स (बंदरगाह, हवाई अड्डे, लॉजिस्टिक्स, शिपिंग और रेल), संसाधन, बिजली उत्पादन और वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा, गैस और बुनियादी ढांचे में रुचि है. अदाणी अपनी सफलता और नेतृत्व की स्थिति का श्रेय ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘अच्छाई के साथ विकास’ के अपने मूल दर्शन को देता है – जो सतत विकास के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत है. समूह स्थिरता, विविधता और साझा मूल्यों के सिद्धांतों के आधार पर अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा और समुदायों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है.

    Adani Group Business Country foreign johar live news Telangana Government अदाणी ग्रुप कारोबार जोहार लाइव न्यूज़ तेलंगाना सरकार देश विदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 18 January 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने सरकारी भवन निर्माण का किया शिलान्यास

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    इस्लामाबाद में लॉकडाउन : अमेरिका-ईरान की ‘बड़ी बातचीत’ की चर्चा के बीच पाकिस्तान में हाई अलर्ट!

    April 20, 2026
    Latest Posts

    अंधेरे में डूबेगा पुंछ, जानें क्यों 20 से 24 अप्रैल तक प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का ऐलान

    April 20, 2026

    लेंसकार्ट विवाद: तिलक-शिखा हटाने के आरोपों पर कंपनी ने मांगी माफी, जारी की नई गाइडलाइन्स

    April 20, 2026

    कांग्रेस को झटका, फुसरो की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल

    April 20, 2026

    CRPF में 9,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

    April 20, 2026

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.