Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अवैध लॉटरी बेचते धराया कपड़ा व्यापारी, भेजा गया जेल
    क्राइम

    अवैध लॉटरी बेचते धराया कपड़ा व्यापारी, भेजा गया जेल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2024Updated:January 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : अवैध लॉटरी विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली. प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रशेखर के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम जामताड़ा हटिया परिसर स्थित एक खुदरा कपड़ा व्यापारी के यहां पुलिस ने दबीश दी. इस छापेमारी में पुलिस को भारी मात्रा में अवैध लॉटरी और नगदी मिला. शुक्रवार को डीएसपी चंद्रशेखर ने इस मामले का खुलासा किया. बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नथानी को अवैध लॉटरी विक्रेताओं के खिलाफ गुप्त सूचना और शिकायत मिली थी. एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर इस बाबत कार्रवाई की गई, जिसमें हटिया परिसर में कपड़ा व्यापारी जमशेद अंसारी को अवैध लॉटरी बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रथम पूछताछ में जमशेद ने कबूल किया है कि वह बंगाल के आसनसोल से लॉटरी लाकर यहां पर बेचता था.

    डीएसपी ने बताया कि झारखंड में लॉटरी की खरीद बिक्री प्रतिबंधित है. सूचना मिलने के बाद शहर के संध्या गश्ती दल के साथ सशस्त्र बल को लेकर कार्रवाई की गई. जिस दौरान पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया. गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक थैला अवैध लॉटरी और 18,370 रुपये नगद कैश बरामद किए गए. गिरफ्तार जमशेद अंसारी फतेहपुर ग्राम, थाना मधुपुर, जिला देवघर का रहने वाला बताया गया.

    डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है और अवैध लॉटरी खरीदने बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी है. विभिन्न सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस अभी अनुसंधान कर रही है. इस मामले में कुछ नया खुलासा होने के बाद अवगत कराया जाएगा. छापामारी दल में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकांत यादव, हवलदार मताल मरांडी, आरक्षी हेमलाल हेंब्रम सहित अन्य शामिल थे.

    इसे भी पढ़ें: Indian Airforce Agniveers : 17 जनवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजल्द ही पटरी पर दौड़ेगी बुलेट
    Next Article रांची में दो साइबर अपराधी गिरफ़्तार, 15 मोबाईल समेत कई अन्य सामान बरामद   

    Related Posts

    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.