Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 11:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मान से वंचित रखा गया : भूषण बाड़ा
    झारखंड

    झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मान से वंचित रखा गया : भूषण बाड़ा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2024Updated:January 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा ने शनिवार को जिला एवं विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. विधायक ने उपायुक्त से कहा कि हमारे विधानसभा की एक महत्वपूर्ण मांग है, कोलेबिरा को अनुमंडल बनाया जाए. उन्होंने कहा कि यह मांग वर्षों से हो रही है पर आज तक इस ओर कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया है. भूषण बाड़ा ने कहा कि उन्होंने दो बार सदन में इस मामले पर आवाज उठाया है. बार बार यही जवाब दिया गया कि जिला उपायुक्त की अनुशंसा आयुक्त के पास आएगी, उसके बाद ही इस पर कार्रवाई होगी. जिला उपायुक्त ने कमिटी के लोगों को आश्वस्त किया कि वह अपनी ओर से जहां तक हो सके जनहित में रिपोर्ट करेंगे.

    26 जनवरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की मांग 

    उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने वाले आंदोलनकारियों को लेकर कहा कि जो लोग अलग झारखंड राज्य के लिए जेल तक गए, उन्हे भी सम्मान से वंचित रखा गया. उन्होंने कहा कि जिले में कुछ लोगों को पेंशन के रूप में सहयोग मिल रहा है, पर बहुत सारे लोग अभी भी वंचित हैं. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि 26 जनवरी को झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए. इस पर उपायुक्त ने भी अपनी सहमति प्रदान की. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, श्यामलाल प्रसाद, मनोहर प्रसाद, भुनेश्वर सेनापति, जेएमएम जिला पदाधिकारी मोहम्मद शाहिद, जमीर अहमद, जमीर हसन, मोहम्मद वाहिद आदि मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: BREAKING : TSPC संगठन का पैसा नहीं लौटाने पर हुई अभिषेक श्रीवास्तव की हत्या, जारी की प्रेस विज्ञप्ति

    अनुमंडल आज की खबर उपायुक्त करंट न्यूज कोलेबिरा जोहार लाइव झारखंड आंदोलनकारियों झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विधायक भूषण बाड़ा सिटी न्यूज सिमडेगा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : सीएम हेमंत के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद को ईडी ने 16 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
    Next Article एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, नए साल के लिए दिया टास्क

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.