Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अदाणी फॉउंडेशन की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, दो सौ से अधिक ग्रामीणों की निशुल्क जांच
    झारखंड

    अदाणी फॉउंडेशन की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर, दो सौ से अधिक ग्रामीणों की निशुल्क जांच

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: अदाणी फॉउंडेशन की ओर से गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं. अदाणी फॉउंडेशन के बैनर तले पिछले मंगलवार और बुधवार को सुकुलखपिया और महुगाई कला में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं समेत दो सौ से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. हजारीबाग के डॉ विजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि बड़कागांव प्रखंड के अधिकतर ग्रामीणों में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, गठिया, पॉलीआर्थराइटिस, एक्जिमा, बुखार, सामान्य दर्द, सरदर्द, सर्दी और अन्य पोषण संबंधी कमियां लगातार मिल रही हैं. उन्होंने बताया कि कई ग्रामीणों में ग्लूकोज का स्तर भी सामान्य से अधिक पाया गया है. सभी ग्रामीणों को डॉक्टर ने आवश्यक परामर्श और उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाईयां दी. इस दौरान एसपीओ त्रिलोक कुमार झा, एएनएम संगीता देवी और ननकू प्रसाद दांगी मौजूद थे. अदाणी फॉउंडेशन की ओर से चलायी जा रही मेडिकल मोबाइल हेल्थ यूनिट बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव में लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा रही है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं.

    39 ग्रामीणों को प्रदान किया गया चश्मा

    अदाणी फॉउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर भी लगाए जा रहे हैं. इस क्रम में चंदौल गांव में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुमार सौरभ और ऑप्थेल्मोलॉज़िट्स विनय कुमार ने लगभग 65 ग्रामीणों की जांच की. इस दौरान 39 ग्रामीणों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया. इन सभी में नेत्र दोष पाया गया था.

    बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत है अदाणी फॉउंडेशन

    अदाणी फॉउंडेशन समाज की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत है. इसी सिलसिले में टीबी के 130 मरीजों को फॉउंडेशन द्वारा अब तक गोद लिया जा चुका है. स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा, खेल और स्वरोजगार की दिशा में भी अदाणी फॉउंडेशन ने कई सफल पहल किए हैं. विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे फुटबॉल का आयोजन और महिलाओं के सेल्फ हेल्फ ग्रुप ‘गंगा’ का भी सफलतापूर्वक क्रियान्वन हो रहा है.

    ये भी पढ़ें: सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे दारोगा, दब गया ट्रिगर, ICU में एडमिट

    अदाणी फॉउंडेशन आज की खबर करंट न्यूज गोंदलपुरा खनन परियोजना जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs SA : सिराज के आगे पस्त हुई अफ्रीकी टीम, 55 रन पर सिमटी पहली पारी
    Next Article काम पर जा रही महिला पर पालतू जर्मन शेफर्ड ने किया अटैक, अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.