Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 4:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी : छह नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : छह नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2020Updated:January 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • छेड़छाड़, अपहरण व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज पीड़िताओं को सीडब्ल्यूसी के समक्ष किया गया प्रस्तुत मेडिकल जांच के लिए बोर्ड गठित
    • एफएसएल व सीआइडी की टीम ने भी किया घटना स्थल का निरीक्षण

    खूंटी : खूंटी पुलिस छह नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सूचना पर गुरुवार को दिनभर हलकान में रही है। सभी नाबालिग खूंटी थाना क्षेत्र की हैं। घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने एक टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं खूंटी एसपी स्वयं भी अपने स्तर पर मामले की जांच में जुट गए। एसपी ने घटनास्थल का दौरा भी किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हातुदामी गांव के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक नाबालिग है। इधर, सभी पीड़िताओं को खूंटी थाना लाया गया। थाना में सबको सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। महिला थाना प्रभारी ने सभी पीड़िताओं से बारी-बारी से गहनता से पूछताछ की। पीड़िताओं की मेडिकल जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।
    पूरे मामले में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि किसी भी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है। सभी पीड़िताओं ने अपने बयान में बताया है कि उनके साथ छेड़खानी हुई है दुष्कर्म नहीं। एसपी ने बताया कि घटना में संलिप्त खूंटी थानांतर्गत हातुदामी गांव निवासी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें राजेश सांगा, प्रवीण नाग, अविनाथ सैमुर्गा और सागर आईंद को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। वहीं इनके साथ पकड़े गए एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। एसपी ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध खूंटी थाना में छेड़छाड़, अपहरण व पोस्को एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंगतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि .एफएसएल व सीआइडी की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण खूंटी थाना पहुंचीं। यहां उन्होंने पीड़िताओं से बातचीत करने के बाद बताया कि इनके साथ दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है लेकिन छेड़छाड़ की गई है।

    युवकों के परिजनों ने मुखिया पर लगाया आरोप

    पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये युवकों के परिजनों ने युवकों को निर्दोष बताते हुए कहा कि लड़कियों के परिजनों से मिल कर मुखिया ने युवकों को गिरफ्तार करा दिया। खूंटी थाने में पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिजनों ने कहा लड़की के परिजनों ने बुधवार को रात 11 बजे फोन कर लड़कियों के बारे में जानकारी चाही। लड़की के परिजनों को हातुदामी गांव के लोगों ने खुद बच्चियों को उनके परिजनों कों सौंपा था। इसके बाद में परिजनों ने मुखिया को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुखिया ने बिना मामले की जांच किये ही युवकों को गिरफ्तार करा दिया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: राजस्व वसूली कार्य में गति लायें: प्रमंडलीय आयुक्त
    Next Article झारखंड : बाबूलाल मरांडी के रास्ते जुदा होते देख विधायक भी पकड़ेंगे अलग राह!

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.