Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जीटी रोड के रास्ते बांग्लादेश तक हो रही पशुओं की तस्करी
    जोहार ब्रेकिंग

    जीटी रोड के रास्ते बांग्लादेश तक हो रही पशुओं की तस्करी

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2018Updated:August 16, 2018No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड के पशु तस्करों का नेटवर्क बांग्लादेश तक जुड़ा है। बिहार से जीटी रोड के रास्ते पशुओं की तस्करी पश्चिम बंगाल और वहां से बांग्लादेश तक हो रही। सारा खेल पशुओं की तस्करी करने वाले कारोबारियों, दलालों और एसपीसीए के कर्मियों की मिलीभगत से हो रही। पशुओं की तस्करी रोकने के लिए एसपीसीए को पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों का सहयोग भी दिया जाता है। बावजूद इसके जीटी रोड के रास्ते बिहार, बंगाल से भारी मात्रा में पशुओं व प्रतिबंधित मांस की तस्करी बांग्लादेश तक की जा रही है।

    पशु तस्करी के इंटरनेशनल रैकेट और उससे जुड़े तंत्र पर धनबाद विशेष शाखा के डीएसपी ने विशेष शाखा के डीआईजी अखिलेश झा को एक रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में जिक्र है कि एसपीसीए की मिलीभगत से जीटी रोड से पशुओं की तस्करी हो रही। गया से चौपारण में प्रवेश करने के बाद बरही, बगोदर, तोपचांची, गोबिंदपुर से मैथन चेकपोस्ट के रास्ते पशुओं की तस्करी हो रही।

    किन किन रास्तों से हो रही तस्करी
    रिपोर्ट के मुताबिक, गोबिंदपुर से जामताड़ा , मिहिजाम के रास्ते पश्चिम बंगाल के चौरंगी सलानपुर तक पशुओं की तस्करी की जा रही। मैथन डैम के पास बराकर नदी के रास्ते भी पशु पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे हैं। खुफिया सूचनाओं के मुताबिक, निरसा के बरबेंदिया घाट से नाव के द्वारा पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से पशु भेजे जा रहे हैं। वहीं जीटी रोड में हर हफ्ते तीन से चार दिन दस से पंद्रह वाहनों कंटेनर, ट्रक, पिकअप वैन में पशुओं को छिपाकर रात में 9 से दस बजे व सुबह पांच से छह बजे के बीच अवैध तरीके से छिपाकर ले जाया जाता है।
    अवैध कारोबार में कौन कौन है सक्रिय
    – भोला खान उर्फ भोलू गया का रहने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, भोलू शेरघाटी जीटी रोड के आसपास पशुओं को खरीदकर तस्करी के लिए वाहन की व्यवस्था कर स्कॉर्ट के साथ पश्चिम बंगाल ले जाता है।
    – आजाद खान कोलकाता का रहने वाला है। वह भोला का सहयोगी है। पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश तक पशुओं को अवैध तरीके से भेजने का काम आजाद करता है। उसने आसनसोल में घर भी बनवाया है।
    – अमन सिंह धनबाद के चिरकुंडा का रहने वाला है।
    – कलीम अंसारी, मैथन।
    – साधन घोष आसनसोल के कुल्टी का रहने वाला है। वह पशु तस्करी व प्रतिबंधित मांस के परिवहन में जीटी रोड पर चौपारण से आसनसोल तक सक्रिय भूमिका निभाता है।
    – लंबू , आसनसोल
    – श्याम तिवारी, कुल्टी, आसनसोल
    – स्वपन घोष, डीबूडीह, पश्चिम बंगाल
    – उस्मान अंसारी, जामताड़ा से लखनपुर टुंडी लाकर जानवरों का सौदा करता है।
    – ऐनुल अंसारी, बरवाअड्डा
    – मुसा शफीक, कमरू, नईम, सरफराज, फैयाज, अफरोज, परवेजन सभी वासेपुर,
    – जमशेद अंसारी, सुल्तान कुरैशी, नौशाद अंसारी धनसार निवासी।
    – मुसा शफीक, कमरू, नईम, सरफराज, फैयाज, अफरोज, परवेजन सभी वासेपुर,
    – जमशेद अंसारी, सुल्तान कुरैशी, नौशाद अंसारी धनसार निवासी।
    ———————–
    दो कर्मियों की भूमिका पर सवाल
    विशेष शाखा ने एसपीसीए के निरीक्षक कुमार अनिल और तरूण कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। दोनों कई सालों से धनबाद में पोस्टेड हैं। खुफिया विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, ये पशु तस्करी व प्रतिबंधित मांस के परिवहन रोकने में सक्रिय भूमिका नहीं निभाते।

    झारखंड धनबाद पशु तस्करी बांग्लादेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक करोड़ के इनामी सुधाकरण की काली कमाई की जांच करेगा ईडी
    Next Article प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पीएफआई गयी हाईकोर्ट, एसपी से कोर्ट ने मांगा जवाब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.